Samsung Mini LED TV की नई रेंज AI फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, IPL देखने में अब आएगा मजा
Samsung ने भारत में अपनी नई Mini LED Tv रेंज लॉन्च कर दी है। यह नए एलईडी टीवी 43 इंच से लेकर 100 इंच तक के स्क्रीन साइज़ में आते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung ने भारत में अपनी नई Mini LED Tv रेंज लॉन्च कर दी है। इस नई रेंज में यूजर्स को पहले से ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। इसके साथ ही इस रेंज में AI फीचर्स भी दिए गए हैं। यह नए एलईडी टीवी 43 इंच से लेकर 100 इंच तक के स्क्रीन साइज़ में आते हैं।
Samsung Mini LED Tv के फीचर्स
सैमसंग के अनुसार इस नई रेंज का मेटलस्ट्रीम डिज़ाइन हवाई जहाज के डिजाइन से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसकी अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल वाली सिंगल मेटल बॉडी के साथ किनारे से किनारे (Edges to Edges) तक से शानदार व्यू मिलता है।
सैमसंग के मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी टीवी में गहरे कंट्रास्ट, बेहतर कलर और एकदम असली दृश्य के साथ शानदार क्वालिटी मिलेगी। इस रेंज में प्योर स्पेक्ट्रम कलर का फीचर दिया गया है जिससे यह हर रंग को जीवंत और असली बनाने के लिए पिक्सल लेवल की सटीकता पर काम करता है।
इस रेंज में कलर बूस्टर और मिनी एलईडी एचडीआर जैसी फीचर्स कंट्रास्ट और रंगों को निखारने का काम करेंगे जिससे टीवी में कंटेंट हाई क्वालिटी में दिखेगा। मिनी एलईडी रेंज में सैमसंग की पिक्चर क्वालिटी के साथ एआई-पावर्ड फीचर्स भी मिलते हैं। यह सैमसंग की अभी तक की सबसे बेहतर मिनी एलईडी रेंज है। इसमें यूज़र की पसंद के अनुसार ऑडियो परफॉर्मेंस देने के लिए AI साउंड कंट्रोलर भी लगाया गया है।
Advertisement
यह नई मिनी एलईडी टीवी रेंज NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर पर चलेंगे। यह टीवी साउंड ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए 20-न्यूरल-नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। यह तकनीक बेहतर अपस्केलिंग, बेहतर कंट्रास्ट कंट्रोल और सभी तरह के कंटेंट को बेहतर दिखाने का काम करेंगे। कंपनी ने टीवी में मोशन एक्सेलेरेटर 144Hz फीचर दिया है जो क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल प्रेमियों को स्मूद मोशन और बिना किसी धुंधलेपन के शानदार डिस्प्ले प्रदान करेगा।
इस रेंज में सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और स्मार्टथिंग्स के फीचर शामिल हैं। यह टीवी सैमसंग के ओएस One UI Tizen पर चलेगा। कंपनी 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी।
Advertisement
Samsung Mini LED Tv की कीमत और उपलब्धता
Samsung Mini LED Tv रेंज की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये है। यह टीवी सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ सैमसंग और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।