Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर बैठे करें भगवान शिव के ज्योर्तिलिंग के दर्शन, बोलें हर हर महादेव, जानिए कैसे
हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे भगवान शिव के ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

महाशिवरात्रि पर देश भर के सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करने के लिए भक्त घंटों से लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए हैं। इस कारण कई भक्त मंदिर में जाने की भक्ति रखते हुए भी जाने से घबराते हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे भगवान शिव के कुछ ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसे भी खर्च नहीं करने और लंबी लंबी कतारों में भी लगना नहीं पड़ेगा।
भगवान शिव के कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं जिनमें सोमनाथ (सौराष्ट्र, गुजरात), केदारनाथ (हिमालय, उत्तराखंड), भीमशंकर (पुणे, महाराष्ट्र), विश्वनाथ (वाराणसी, उत्तर प्रदेश), मल्लिकार्जुन (श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश), महाकालेश्वर (उज्जैन, मध्य प्रदेश) ॐकारेश्वर (खंडवा, मध्य प्रदेश),
त्र्यम्बकेश्वर (नासिक, महाराष्ट्र) वैद्यनाथ (देवघर, झारखंड), नागेश्वर (दारुकावन, गुजरात), रामेश्वर (रामेश्वरम, तमिलनाडु) और घृष्णेश्वर (एलोरा, महाराष्ट्र) के नाम शामिल हैं।
कैसे करें घर बैठे दर्शन
काशी विश्वनाथ - यूट्यूब पर श्री काशी विश्वनाथ का अपना चैनल है Shree Kashi Vishwanath Mandir Trust के नाम से। इस चैनल पर प्रति दिन मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग होती है। आप चैनल पर जाकर दर्शन कर सकते हैं।
सोमनाथ- श्री सोमनाथ के लाइव दर्शन करने के लिए आपको श्री सोमनाथ के यूट्यूब चैनल Somnath Temple - Official Channel पर जाना होगा। मंदिर के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट Shree Somnath Temple के नाम से है। आप यहाँ पर जाकर बाबा सोमनाथ से जुड़े अच्छे अच्छे फोटो, वीडियो और रील्स भी देख सकते हैं।
Advertisement
महाकाल- श्री महाकाल के दर्शन करने के लिए आपको महाकाल के यूट्यूब चैनल ShriMahakaleshwarJyotirlingamm पर जाना होगा। इसके अलावा महाकाल के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट Shree Mahakaleshwar Ujjain के नाम से बने हुए हैं। आप यहां पर भी जाकर फोटो, वीडियो और रील्स देख दर्शन कर सकते हैं।
ओंकारेश्वर- श्री ओंकारेश्वर का यूट्यूब चैनल Shri Omkareshwar Jyotirlinga Official के नाम से है। इस चैनल पर भी लाइव दर्शन की स्ट्रीमिंग होती है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर का भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट Shri Omkareshwar Jyotirling के नाम से है। आप यहाँ जाकर भी दर्शन कर सकते हैं।