IPL देखते हुए डेटा खत्म होने से रुक गया मैच, Airtel के इन सस्ते पैक से रिचार्ज कर बीच में रुका मैच फिर होगा चालू ,जानिए इनके बारे में
IPL 2026: फोन पर लंबा मैच देखते हुए बहुत से यूजर्स का डेली डेटा खत्म हो जाता है। इसलिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे एयरटेल यूजर्स उस रुके हुए मैच को फिर से देखना शुरू कर सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

IPL 2026 टीवी के साथ Jio Hotstar के जरिए स्मार्टफोन पर भी देखा जाता है। लेकिन फोन पर लंबा मैच देखते हुए बहुत से यूजर्स का डेली डेटा खत्म हो जाता है। अब अगले दिन का डेटा तो रात को 12 बजे के बाद ही मिलेगा और तब तो मैच पूरा खत्म हो जाएगा। ऐसे में वो यूजर्स बहुत परेशान हो जाते है क्यूंकि उनका मैच बीच में ही रुक जाता है। इसलिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे एयरटेल यूजर्स उस रुके हुए मैच को फिर से देखना शुरू कर सकते हैं।
Airtel समेत सभी टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए डेटा पैक पेश करती है। अच्छी बात यह भी है कि एयरटेल इन डेटा पैक को बहुत सस्ती कीमत में बेचती है जिससे यूजर्स इन्हें खरीदकर फिर से अपने फोन में इंटरनेट चला सकते हैं। बता दें इन डेटा पैक में यूजर्स को सिर्फ डेटा ही मिलता है, इन प्लांस में कॉलिंग की सुविधा नहीं होती। इसके साथ ही ये प्लांस तभी चालू होंगे जब आपके पास कोई वैलिडिटी वाला सामान्य प्लान पहले से एक्टिव होगा।
कौन से हैं वो डेटा पैक
- 26- इस पैक की कीमत 26 रुपये है जिसमें 1.5 GB डेटा मिलता है। पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है।
- 33- इस पैक की कीमत 33 रुपये है जिसमें 2 GB डेटा मिलता है। पैक की वैलिडिटी 1 दिन की रहती है।
- 39- इस पैक की कीमत 39 रुपये है जिसमें 3 GB डेटा मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 3 दिन की रहती है।
- 48- इस पैक की कीमत 48 रुपये है जिसमें 1 GB डेटा मिलता है। लेकिन इस पैक की वैलिडिटी पूरे महीने भर की रहती है। प्लान में जियो हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलती है।
- 49- इस पैक की कीमत 49 रुपये है इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। पैक की वैलिडिटी 1 दिन की रहती है।
- 100- इस पैक की कीमत 100 रुपये है जिसमें 6 GB डेटा मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 30 दिन की रहती है।