अपडेटेड 23 February 2026 at 15:04 IST
Instagram Reels रॉकेट की स्पीड से होगी वायरल, बस अपना लें ये ट्रिक्स
हम आपको ऐसी ट्रिक बताएँगे जिन्हें लगाते ही आपकी Instagram रील्स भी वायरल होने लगेगी।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Instagram Reels के लिए ही जाना जाता है। दुनिया आज रील्स बनाकर उन्हें वायरल करने के चक्कर में अपनी जान तक गवां देते हैं जो कि बहुत गलत बात है। कभी भी ऐसे रील्स ना बनाएँ जिनमें आपकी जान जोखिम में चली जाए। अगर आपकी Instagram Reels वायरल नहीं हो रही तो हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। हम आपको ऐसी ट्रिक बताएँगे जिन्हें लगाते ही आपकी रील्स भी वायरल होने लगेगी।
कैसे करें रील्स वायरल
1 इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म हमेशा हाई क्वालिटी वाली रील्स को ज्यादा दिखाता है। इसलिए हमेशा अपनी रील्स हाई क्वालिटी में ही शूट करें और हाई क्वालिटी में ही अपलोड करें। इसके लिए भी एक सेटिंग होती है जिस पर यूजर्स अक्सर ध्यान नहीं देते। कई यूजर्स फोन के कैमरा में तो हाई क्वालिटी में रील्स शूट करते हैं लेकिन क्यूंकि वो इंस्टाग्राम की उस सेटिंग को ऑन नहीं करते तो उनकी रील्स लो क्वालिटी में ही अपलोड हो जाती है। इसके लिए इंस्टा यूजर्स को ‘Upload at Highest Quality’ सेटिंग को ऑन करना पड़ता है। जब आप इस सेटिंग को ऑन कर देंगे तो आपकी रील्स हाई क्वालिटी में ही अपलोड होनी शुरू हो जाएगी। इससे इंस्टाग्राम पर आपकी रील्स ज्यादा लोगों को दिखनी शुरू हो जाएगी।
2 इंस्टा क्रियेटर्स का अगर ‘Flag for Review’ ऑप्शन ऑन है तो इसे ऑफ कर दें, इससे आपकी रील्स सीमित लोगों तक ना जाकर बड़े स्तर पर लोगों को दिखेगी।
3 इंस्टा यूजर्स को ‘Allow Public Photos and Videos in Search Engine’ विकल्प को भी ऑन करने की जरूरत है। इससे जब कोई यूजर गूगल पर किसी विषय को लेकर सर्च करेगा तो आपकी रील्स भी उसी को गूगल सर्च के रिजल्ट्स में दिखेगी।
Advertisement
4 इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करते हुए आपको 'Translate Reel’ ऑप्शन मिलेगा। इस विकल्प को आपको ऑन करना है। यहां आप हिन्दी, अंग्रेज़ी के साथ कुछ दूसरे देशों की भी भाषाओं को चुन सकते हैं। इससे आपकी रील्स दुनिया के कई देशों के यूजर्स को दिखनी शुरू हो जाएगी।
5 इसके अलावा हर रील को अपलोड करते हुए उस रील से जुड़े Keywords हैशटैग के साथ लगाने हैं।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 15:02 IST