अपडेटेड 19 February 2026 at 12:27 IST
India AI Impact Summit 2026: अब फ्रॉड लिंक खोलने पर नहीं होगा बैंक खाता खाली, जानिए एयरटेल की इस एआई सेवा को
Airtel AI का प्रयोग कर अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं दे रही है जिससे वो फ्रॉडस्टर से बच सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

India AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में Airtel का पवेलियन भी है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन पर पीएम मोदी भी यहां पहुंचे थे। भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने स्वयं पीएम मोदी को बताया कि एयरटेल किस प्रकार AI का प्रयोग कर अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं दे रही है। जब पीएम नरेंद्र मोदी जिस पवेलियन पर गए तो वहां तो Republic Bharat का भी जाना बनता है। इस कारण हम भी इस पवेलियन में गए और करीब से एयरटेल की सेवाओं को समझा।
AI के जरिए धोकेबाजों से मिलती है सुरक्षा
मोबाईल पर फ्रॉड लिंक्स बहुत बड़े स्तर पर आ रहे हैं। किसी नंबर से कोई लुभाने ऑफर वाला लिंक आएगा जिसे अक्सर यूजर्स खोलकर देख लेते हैं। लेकिन वास्तव में वो कोई ऑफर नहीं बल्कि धोकेबाजों द्वारा फसाया एक जाल होता है। जैसे ही यूजर वो फ्रॉड लिंक खोलता है कि उसका फोन हैक हो जाता है और लुटेरे झट से यूजर का उस नंबर पर लिंक बैंक खाता खाली कर देते हैं।
एयरटेल ने धोकेबाजों पर लगाई लगाम
एयरटेल अपने यूजर्स को धोकेबाजों और लुटेरों से एआई के जरिए सुरक्षा प्रदान करता है। इस सुविधा से जब भी आपके पास कोई फ्रॉड लिंक आएगा और आप उस लिंक को फोन में खोलेंगे तो एयरटेल की एआई टेक्नोलॉजी उस लिंक को ब्लॉक कर देगी। इससे आप भविष्य में भी फोन में उस लिंक को नहीं खोल पाएँगे।
Whatsapp पर नहीं करेगा ये काम
यहां ये भी बता दें कि एयरटेल की ये सेवा सिर्फ एसएमएस पर ही काम करती है। क्यूंकी व्हाट्सऐप एक थर्ड पार्टी ऐप है इसलिए एआई सेवा का सपोर्ट व्हाट्सऐप पर नहीं मिलेगा। इसलिए आपको अनजाने नंबर से अगर कोई व्हाट्सऐप पर लिंक आए तो उसे जांच परख कर ही खोले।
Advertisement
फ्री है सेवा
यह सेवा एयरटेल के सभी यूजर्स के लिए फ्री है। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना। जब कोई फ्रॉड लिंक आप खोलेंगे तो यह फीचर अपने आप काम करना शुरू कर देगा।
OTP स्कैमर से भी मिलेगी सुरक्षा
इसी प्रकार जब कोई स्कैमर आपको लाइव कॉल के दौरान ओटीपी भेजेगा तो एयरटेल एआई के जरिए यूजर्स को ओटीपी शेयर ना करने की चेतावनी देगा। कॉल के दौरान स्क्रीन पर रियलटाइम में ये चेतावनी फ्लैश होगी। एयरटेल के अनुसार यूजर्स के पास ओटीपी शेयर करने के लिए Yes और No के विकल्प आयेंगे। यदि आप Yes पर टच करेंगे तो ओटीपी शेयर कर सकेंगे और यदि No पर टच करेंगे तो स्कैमर आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और कॉल भी कट जाएगी। एयरटेल ने इस सेवा को फिलहाल
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 12:27 IST