WhatsApp पर गलती से डिलीट हो गया कोई मैसेज, परेशान ना होइए जानें ये ट्रिक, झट से हो जाएगा रिकवर
WhatsApp पर मैसेज को हम डिलीट करते करते गलती से कोई काम का मैसेज डिलीट कर देते हैं। इसलिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे आप WhatsApp पर डिलीट किये हुए मैसेज को वापस पा सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

WhatsApp पर हम सारा दिन बिताते हैं। दिन भर में हमें बहुत सारे लोग मैसेज भेजते हैं जिनमें से बहुत हमारे जानते हुए लोग होते हैं तो कुछ अनजान लोग भी। ऐसे में कई बार अंजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए मैसेज को हम डिलीट करते करते गलती से कोई काम का मैसेज डिलीट कर देते हैं। इसलिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि कैसे आप WhatsApp पर डिलीट किये हुए मैसेज को वापस पा सकते हैं।
कैसे पाए डिलीट किये हुए मैसेज को वापस
Local Backup- आपके फोन में WhatsApp Chats का डेली बैकअप बनता है। ये बैकअप अक्सर रात के समय में तैयार होता है। इसलिए यदि आपसे पिछले दिन या उससे पहले का कोई WhatsApp मैसेज डिलीट हो गया है तो आपको उस मैसेज को वापस पा सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में आपको WhatsApp अनइंस्टॉल करने की आवश्यकता पड़ती है।
अनइंस्टॉल के बाद आपको फिर से व्हाट्सऐप इंस्टॉल करना है। नंबर वेरिफिकेशन के बाद आपको फोन में बैकअप रिस्टोर करने का विकल्प आएगा। अब आपको उसे रिस्टोर करना है जिसके बाद आपकी सारी चैट्स रिस्टोर हो जाएगी। अब आपको वो डिलीट किया हुआ मैसेज वापस मिल जाएगा।
Google Drive/ iCloud BackUp- इस विकल्प से भी आपका डिलीट किया हुआ मैसेज वापस आ सकता है। लेकिन बहुत लोग स्टोरेज के चलते अपने फोन में डेली बैकअप को बंद कर देते हैं। इससे आपकी चैट्स का बैकअप हर रोज नहीं बनता है। लेकिन अगर आपने इस विकल्प को ऑन रखा है तो आपको अपने फोन से व्हाट्सऐप अनइंस्टॉल कर फिर से इंस्टॉल करना है। नंबर वेरिफिकेशन के बाद आपको फोन में बैकअप रिस्टोर करने का विकल्प आएगा। अब आपको उसे रिस्टोर करना है जिसके बाद आपकी सारी चैट्स गूगल ड्राइव या iCloud से रिस्टोर हो जाएगी। इससे आपको डिलीट किया हुआ मैसेज वापस मिल जाएगा।
Advertisement
नोट- बताई गई प्रक्रिया से आपको डिलीट किया हुआ पुराना मैसेज तो आ जाएगा। लेकिन WhatsApp अनइंस्टॉल करने से पहले वाले मैसेज आपको तभी वापस आएंगे अगर उनका बैकअप आपने लिया होगा। ऐसे में अगर आपकी कोई नई चैट महत्वपूर्ण है तो उसका स्क्रीनशॉट ले लें या उसको किसी अन्य नंबर पर भेज दें ताकि वो चैट का कंटेन्ट आपके पास मौजूद रहे।