अपडेटेड 2 June 2025 at 22:38 IST
मन बहलाने के लिए करेगा डांस, खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक रोजमर्रा के सब काम करता है Elon Musk का ये ह्यूमनॉइड रोबोट, जानें कितनी है कीमत
रोबोट मानव जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और टिकाऊ बना रहे हैं। टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट घर में रोजमर्रा के लगभग सभी काम करने में सक्षम है। ये खाना बना सकता है और साफ-सफाई भी करता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Optimus Humanoid Robot : वर्तमान में रोबोट अलग-अलग क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में स्वचालित रोबोट उत्पादन, असेंबली और पैकेजिंग में तेजी और सटीकता लाते हैं। चिकित्सा में सर्जिकल रोबोट जैसे दा विंची सिस्टम जटिल सर्जरी को आसान बनाते हैं, जबकि देखभाल रोबोट मरीजों की सहायता करते हैं। इसके अलावा होटल और हवाई अड्डों पर भी रोबोट सफाई, ग्राहक सेवा और सामान परिवहन में मदद कर रहे हैं। कृषि, निगरानी और सुरक्षा में भी रोबोट उपयोगी हैं।
एलन मस्क की कंपनी 'टेस्ला इंक' भी एक ह्यूमनॉइड रोबोट 'ऑप्टिमस' पर काम कर रही है। सोशल मीडिया में टेस्ला ऑप्टिमस के कई वीडियो बहुत वायरल हैं। टेस्ला ऑप्टिमस या टेस्ला बॉट घर में रोजमर्रा के काम जैसे खाना बनाने, सफाई करने जैसे सभी काम में सक्षम है। एलन मस्क ने इसे अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्ट कहा है। इस ह्यूमनॉइड रोबोट की घोषणा 19 अगस्त, 2021 को टेस्ला के AI डे पर की गई थी।
रोबोट का भांगड़ा
घर के काम करने के साथ ही इस रोबोट को डांस करने में भी महारत हासिल है। एलन मस्क ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऑप्टिमस डांस करते हुए नजर आ रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो भांगड़ा कर रहा है।
'मैं सारा दिन सिर्फ नाचता नहीं रहता...'
ऑप्टिमस के इस डांस वीडियो को देखकर आप अभी हैरान ना हो, क्योंकि अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। ऑप्टिमस रोबोट का एक और वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें वो घर के रोजमर्रा के काम करते हुए नजर आ रहा है। जिसमें घर की सफाई से लेकर खाना बनाना तक शामिल है।
Advertisement
ऑप्टिमस की विशेषताएं
ऑप्टिमस 5 फीट 8 इंच लंबा और 125 पाउंड वजनी रोबोट है। उसके वजन उठाने की क्षमता 45 पाउंड (20 किलो से अधिक) तक की है। यह टेस्ला की ऑटोपायलट तकनीक और AI सिस्टम का उपयोग करता है, जो इसकी कारों में भी प्रयोग होता है। 2022 में पहले प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया गया, जो चल सकता था और बुनियादी गतिविधियां कर सकता था। इसके बाद दिसंबर 2023 में ऑप्टिमस जेन 2 पेश किया गया, जिसमें बेहतर हाथों की गति, तेज चलने की क्षमता और टैक्टाइल सेंसर शामिल हैं। ये डांस करने, अंडे उबालने, वैक्यूमिंग और टेबल साफ करने में सक्षम है।
मई 2025 तक, टेस्ला ने जो वीडियो साझा किए हैं, उसमें ऑप्टिमस इंसानों की तरह डांस करता और घर का सारा काम कर सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 20,000 अमेरिकी डॉलर से 30,000 अमेरिकी डॉलर है। एलन मस्क का दावा है कि ऑप्टिमस भविष्य में टेस्ला की कारों में अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है और यह “हर इंसान के लिए एक दोस्त” बन सकता है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 June 2025 at 22:38 IST