अपडेटेड 14 January 2025 at 20:49 IST

आ गई AI Girlfriend, अकेलेपन और गर्लफ्रेंड के खर्चे से मिलेगा छुटकारा; कातिल अदाएं और मानेगी हर बात

AI रोबोट गर्लफ्रेंड आर‍िया की अदाएं बेहद कातिल है। वो इंसानों की तरह पलकें झपकती है, फेस एक्‍सप्रेशन को कॉपी करने और इंसानों की तरह र‍िएक्‍ट करने में सक्षम है।

AI Robot Girlfriend
आ गई AI Girlfriend | Image: X/RealbotixCorp

AI Robot Girlfriend Aria: तेजी से विकसित होती AI तकनीक ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है। अमेरिका की एक टेक कंपनी र‍ियलबोट‍िक्‍स ने सिंगल लोगों के लिए एक बेहतरीन AI रोबोट गर्लफ्रेंड बनाई है। टेक कंपनी र‍ियलबोट‍िक्‍स के इस AI रोबोट का नाम आर‍िया (Aria) है। आर‍िया इंसानों की तरह बात करती है और गर्लफ्रेंड की तरह भाव दिखाती है।

आर‍िया को आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने कई फीचर्स दिए हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसके रूप को बदल हैं। आरिया के चेहरे को कस्टमाइज किया जा सकता है। बालों का रंग और स्टाइल भी बदला जा सकता है। AI रोबोट गर्लफ्रेंड इंसानों की तरह बात कर सकती है, आपके इमोशन को समझ सकती है और अपने इमोशन शेयर भी करती है। सोशल मीडिया साइट X पर एक यूजर Dominic DiTanna ने आरिया का वीडियो शेयर किया है।

कातिल अदाएं और मानेगी हर बात

आर‍िया की अदाएं बेहद कातिल हैं। वो इंसानों की तरह पलकें झपकती है। आर‍िया इंसानों के फेस के एक्‍सप्रेशन को कॉपी करने और इंसानों की तरह र‍िएक्‍ट करने में पूरी तरह सक्षम है। इस AI रोबोट गर्लफ्रेंड के हेयरस्‍टाइल और हेयर कलर को भी बदला जा सकता है। इसके चेहरे के भाव और वास्तविक मानव फीचर्स जैसी विशेषताएं इसे खास बनाती हैं। कंपनी का कहना है क‍ि ये जिंदगी भर आपका साथ देगी।

अकेलापन करेगी दूर

कंपनी के CEO एंड्रयू किगवाल की मानें तो इसे पुरुषों के अकेलेपन को दूर करने के लिए विकसित किया गया है। आर‍िया गर्लफ्रेंड की तरह ही रोमांटिक व्यवहार करती है और अपने पार्टनर को याद भी रखती है।

Advertisement

कितनी है कीमत?

कंपनी ने आर‍िया को लास वेगास में आयोजित 2025 के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में दुनिया के सामने पेश किया। कंपनी ने इसके तीन वर्जन लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत 10,000 डॉलर (8.65 लाख रुपये ) से शुरू होकर 175,000 डॉलर तक है। पहला वर्जन सिर्फ सिर और गर्दन का है, दूसरा थोड़ा बड़ा है और तीसरा पूरी एक गर्लफ्रेंड है।

  • बस्ट मॉडल- 10,000 डॉलर 
  • मॉड्यूलर वर्जन- 150,000 डॉलर 
  • कम्‍प्‍लीट स्टैंडिंग मॉडल- 175,000 डॉलर

आर‍िया में 17 मोटर्स लगे हुए हैं, जिनकी मदद से यह इंसानों की तरह मुंह और आंखें हिला सकती है। इन्हीं की मदद से ये इंसानों की तरह भाव दिखा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: संगम तट पर आस्था का 'महासागर', 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 January 2025 at 20:49 IST