Aditya L-1 Mission: ISRO का 'सूर्य नमस्कार'! हैलो ऑर्बिट कक्षा में स्थापित हुआ Aditya-L1
आदित्य एल1 मिशन को इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया गया था।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read

इसरो की सफलता पर चीफ एस सोमनाथ का बयान
आदित्य एल-1 की सफलता पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, "आज केवल आदित्य-एल1 को हेलो ऑर्बिट में स्थापित करना था। इसलिए यह एक हाई ऑर्बिट की ओर बढ़ रहा था, लेकिन हमें थोड़ा सुधार करना पड़ा। इसलिए अभी, हमारी गणना में, यह सबसे ऊपर है सही जगह है। लेकिन हम अगले कुछ घंटों तक इस पर नजर रखेंगे कि यह सही जगह पर है या नहीं। फिर अगर यह थोड़ा भी भटकता है, तो हमें थोड़ा सुधार करना पड़ सकता है। हालांकि, हमें ऐसा होने की उम्मीद नहीं है।"
चंद्रयान की तरह ये भी गौरव का क्षण: एस जयशंकर
केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को मिली एक और सफलता पर कहा, "यह एक महान उपलब्धि है। चंद्रयान की तरह यह भी हमारे लिए गौरव का क्षण है।"
Advertisement
राष्ट्रपति मुर्मू ने ISRO को दी बधाई
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसरो को सूर्य मिशन की सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, "इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की! भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य एल1 के हिस्से के रूप में, वेधशाला को अंतिम कक्षा में स्थापित किया गया है और लैग्रेंज प्वाइंट 1 पर अपने गंतव्य पर पहुंच गया है। इस महान उपलब्धि के लिए पूरे भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को बधाई! यह मिशन सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के बारे में हमारे ज्ञान को बढ़ाएगा और पूरी मानवता को लाभान्वित करेगा। इसरो मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी महिला सशक्तिकरण को भी नई ऊंचाई पर ले जाती है।"
भारत के लिए यह साल शानदार रहा- जितेंद्र सिंह
भारत के लिए यह साल शानदार रहा। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टीम ISRO द्वारा लिखी गई एक और सफलता की कहानी। सूर्य-पृथ्वी कनेक्शन के रहस्यों की खोज के लिए आदित्य एल1 अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच गया है: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह
Advertisement
पीएम मोदी ने दी बधाई
एल-1 प्वाइंट पर आदित्य एल-1 पहुंच गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, "भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंची। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।"
L1 प्वाइंट पर पहुंचा आदित्य एल-1
आखिरकार भारत का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 अंतिम प्वाइंट L1 पर पहुंच गया है। हेलो ऑर्बिट में आदित्य एल-1 स्थापित हो गया है।
बस कुछ समय का इंतजार और...
अब बस कुछ समय का इंतजार रह गया है। थोड़े ही समय में सूरज पर भारत का परचम लहराया जाएगा। भारत का आदिय एल-1 मिशन अंतिम कक्षा में पहुंच जाएगा।
आज फिर इतिहास रचने के करीब ISRO
ISRO Aditya L1 Live Updates: भारत का पहला सौर मिशन आदित्य आज सूरज के एल1 पॉइंट पर पहुंचने वाला है। आज शाम 4 बजे आदित्य एल1 सूरज के एल1 पॉइंट पर पहुंचेगा।