Samsung Galaxy A27 5G: बंपर डिस्काउंट के साथ शुरू हुई सैमसंग के नए फोन की सेल, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर
Samsung Galaxy A27 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। अब आज से यह फोन सेल के लिए बाजार में भी उतर चुका है। पहली सेल के कारण सैमसंग ग्राहकों को ऑफर भी बढ़िया प्रदान कर रहा है। हम आपको इस फोन पर आए ऑफर से लेकर फीचर्स तक सभी की जानकारी देने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Samsung Galaxy A27 5G: Samsung Galaxy A27 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन में डिस्प्ले के साथ कैमरा भी शानदार दिया गया है। यह फोन 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। अब आज शुक्रवार 3 जुलाई से यह फोन सेल के लिए बाजार में भी उतर चुका है। पहली सेल के कारण सैमसंग ग्राहकों को ऑफर भी बढ़िया प्रदान कर रहा है। हम आपको इस फोन पर आए ऑफर से लेकर फीचर्स तक सभी की जानकारी देने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy A27 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Samsung Galaxy A27 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,499 रुपये है। यह फोन सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ देश भर में मौजूद सैमसंग रिटेल स्टोर के साथ सभी अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट और एमेज़ोन जैसे ऑनलाइन नेटवर्क से भी इस फोन को खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च ऑफर की बात करें तो सैमसंग के रिटेल स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक ऑफर चल रहा है। यहां से इस फोन को एसबीआई, एचडीएफसी बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स
डिजाइन- सैमसंग का यह एक स्लिम फोन है जिसकी मोटाई सिर्फ 7.8 एमएम है। यह फोन ब्लू, ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक जैसे 4 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ का फीचर भी दिया गया है जो फोन की स्क्रीन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करेगा। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा।
Advertisement
रैम और स्टोरेज- यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।
कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 5 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश के साथ लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 12 MP का कैमरा लगया गया है।
Advertisement
डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
बैटरी- स्मार्टफोन में 5000 mah की बैटरी मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह दिन भर आराम से चल सकेगी। इस फोन में 23 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। सैमसंग के इस फोन में सुपर फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इससे फोन आधे घंटे में 45 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
प्रोसेसर- Samsung Galaxy A27 5G फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है।
AI फीचर्स- इस फोन में सर्कल टू सर्च, ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे AI फीचर्स के साथ Google Gemini का भी सपोर्ट मिलता है।
ओएस- Samsung Galaxy A27 फोन Android आधारित One UI पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।