सिर्फ 33 रुपये की EMI के साथ घर ले जाएं नया AC, AI के जरिए मिलेगी फास्ट कूलिंग; जानिए आप कैसे उठा सकते हैं Samsung के इस ऑफर का फायदा

Samsung AC: बढ़ती गर्मी को देखते हुए Samsung ने भारत में अपनी नई Bespoke AI WindFree Inverter Split AC रेंज लॉन्च कर दी है। इस रेंज से कंपनी ने कुल 23 नए मॉडल पेश किए हैं। सैमसंग ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जबरदस्त ऑफर भी पेश कर दिया है।

samsung bespoke windfree ac
samsung bespoke windfree ac | Image: samsung

Samsung AC: बढ़ती गर्मी को देखते हुए दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारत में अपनी नई Bespoke AI WindFree Inverter Split AC रेंज लॉन्च कर दी है। इस रेंज से कंपनी ने कुल 23 नए मॉडल पेश किए हैं। इन एसी में कंपनी ने फास्ट कूलिंग के साथ एआई एनर्जी मोड भी दिया है जिससे 30 प्रतिशत तक बिजली की खपत कम होगी। यह नई रेंज बाजार में उपलब्ध हो गई है। सैमसंग ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जबरदस्त ऑफर भी पेश कर दिया है। 

कीमत, उपलब्धता और ऑफर   

Samsung Bespoke AI WindFree Inverter Split AC की कीमत 32,940 रूपये से शुरू होती है। यह नई एसी रेंज सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ कंपनी के रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट और एमेजोन से भी एसी रेंज को खरीदा जा सकेगा।  

ऑफर की बात करें तो कंपनी ने Samsung Finance+ के नाम से नई स्कीम शुरू की है। इससे ग्राहक सैमसंग के उत्पादों को बहुत आसानी से खरीद सकते हैं। इस स्कीम के तहत ग्राहक सिर्फ 33 रुपये प्रतिदिन की EMI कराकर अपने घर सैमसंग का एसी ले जा सकते हैं। यह ऑफर एसी के साथ रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, और माइक्रोवेव पर भी उपलब्ध है।   

इतना ही नहीं इस ऑफर का लाभ उठाने पर सैमसंग ग्राहकों को 1000 रुपये का कैशबैक भी देगी। सैमसंग के अनुसार यह ईएमआई प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस है। Samsung Finance+ सेवा लेने में ग्राहकों को सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा। 

Advertisement

Samsung Bespoke AI WindFree Inverter Split AC के फीचर्स 

Samsung Bespoke AI WindFree Inverter Split AC के फीचर्स की बात करें तो इन नए एसी में एआई फास्‍ट और कंफर्ट कूलिंग के साथ एनर्जी मोड फीचर्स भी मिलते हैं। यह कमरे के तापमान और यूजर्स के उपयोग के पैटर्न का विश्लेषण करते हुए तेजी से कूलिंग करता है। इससे कमरे का तापमान जल्दी से कम होते हुए यूजर्स को तुरंत राहत मिलती है।   

इसके बाद जब कमरे का तापमान घट जाता है तो एसी में विंडफ्री मोड ऑन हो जाता है। यह हवा को बहुत हल्के तरीके से छोटे-छोटे छेदों से फैलाता हैजिससे तेज और ठंडी हवा सीधे नहीं लगती। पूरे समय एआई कमरे की स्थिति और यूजर की पसंद को समझता रहता है और उसी के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करता हैताकि लगातार आराम मिलता रहे।

Advertisement

सैमसंग के स्‍मार्टथिंग्‍स इंटीग्रेशन के साथ यह एसी स्मार्ट और कनेक्टेड होम कूलिंग का अनुभव देता है। यूजर्स मोबाइल ऐप से दूर से ही तापमान कंट्रोल कर सकते हैंबिजली की खपत देख सकते हैं और एसी के फंक्शन को ऑटोमेट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एनर्जी मॉनिटरिंगवॉयस कंट्रोलवेलकम/अवे केयर और स्मार्ट मेंटेनेंस अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 

30 प्रतिशत बिजली बचेगी 

Samsung Bespoke AI WindFree Inverter Split AC में एआई एनर्जी मोड कंप्रेसर भी दिया गया है। यह फीचर एसी परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करता है और उपयोग के पैटर्न व मौसम की स्थिति का विश्लेषण करके बिजली की खपत को 30 प्रतिशत तक कम करता है। सैमसंग के अनुसार उनके इन नए एसी में एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है जो बहुत ज्यादा गर्मी में भी अच्छी या स्थिर परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखते हैं।  

इसे भी पढ़ें- Dell ने भारत में लॉन्च किए 2 धुरंधर लैपटॉप XPS 14 और XPS 16, मिलेगा 40 घंटे का बैटरी बैकअप

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड