ब्लू टिक के लिए Facebook पर भी होगी वसूली, जुकरबर्ग ने बताया कैसे Verified होगा अकाउंट
Facebook Blue Tick: ट्विटर की तरह अब फेसबुक भी अपने ग्राहकों के लिए वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन सर्विस लाया है। इस सेवा के लिए यूजर्स को एक निश्चित रकम चुकानी होगी। जानिए कितने पैसे चुकाने पड़ेगे...
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Facebook Blue Tick: ट्विटर की तरह फेसबुक ने भी अब अपने ग्राहकों के लिए वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन सर्विस पेश की है। फेसबुक के को-फाउंडर और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने इसकी घोषणा की है। जल्द ही ग्राहकों को ब्लू टिक सर्विस के लिए फेसबुक को भुगतान करना होगा।
मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सब्सक्रिप्शन सेवा की घोषणा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "इस हफ्ते हम मेटा वेरिफाइड लॉन्च कर रहे हैं, यह एक अहम सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसे आप अपनी सरकारी आईडी को वेरिफाई करके शुरू कर सकते हैं। फर्जी अकाउंट्स से बचाव के लिए कोई भी सीधे तौर पर इस सर्विस का फायदा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि यह नया फीचर फेसबुक की सेवाओं में प्रमाणीकरण सुरक्षा बढ़ाने के बारे में है।
Facebook Blue Tick के लिए कितना करना होगा Payment?
मेटा वेरिफाइड सर्विस का ऐलान करते हुए जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने यह भी बताया है कि यूजर्स को कितने पैसे खर्च करने होंगे। मार्क जुकरबर्ग के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को वेब-आधारित सत्यापन के लिए $11।99 (992 रुपये) प्रति माह और iOS पर सेवा के लिए $14।99 (1240 रुपये) प्रति माह का भुगतान करना होगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें : 4 February जुकरबर्ग के लिए खास, लांच किया था Facebook
Facebook Blue Tick: सबसे पहले कहां लॉन्च होगी सर्विस?
Advertisement
मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक, मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन सर्विस इसी हफ्ते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह सेवा अन्य देशों के लिए भी शुरू की जाएगी। फेसबुक की यह सर्विस भारत में कब से लागू होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Facebook Blue Tick है ट्विटर से ज्यादा महंगा
इस बीच ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने ब्लू बैज के लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग फीस तय की है। भारत में आप 900 रुपये खर्च करके फेसबुक ब्लू टिक प्राप्त कर सकते हैं। जबकि जुकरबर्ग ने हाल ही में अपनी सेवाओं के लिए दो दरों का भुगतान किया है जो 900 रुपये से अधिक है। लेकिन फेसबुक ब्लू टिक के लिए भारतीय यूजर्स को कितना भुगतान करना होगा? यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।