Flipkart Goat Sale में OLED डिस्प्ले वाला Oppo Reno 15C हुआ सस्ता, जानिए बंपर ऑफर
Flipkart Goat Sale 2026 में ओप्पो के भी स्मार्टफोन सुपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। हम आपको Oppo Reno 15C पर चल रहे जबरदस्त ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Flipkart Goat Sale 2026 में ओप्पो के भी स्मार्टफोन सुपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। हम आपको Oppo Reno 15C पर चल रहे जबरदस्त ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप इस अपर मिड रेंज फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo Reno 15C ऑफर
फ्लिपकार्ट गोट सेल में Oppo Reno 15C के 12 जीबी रैम +512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये दिख रही है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप Oppo Reno 15C फोन पर 2725 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट पा सकेंगे। अगर आपके पास एसबीआई कार्ड है तो भी आप 2250 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 32,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप Oppo Reno 15C को फ्लिपकार्ट सेल से बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo Reno 15C फीचर्स
इस फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Color OS 16 के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement
Oppo Reno 15C में 6.57 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz के रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
चीनी कंपनी के इस फोन को IP69 की रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए प्रमाणित करती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 MP का तीसरा मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। फोन में अंडर वॉटर फोटोग्राफी भी 4K मोड में मिलती है।
Advertisement
Oppo Reno 15C फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके साथ में 80 W का फास्ट चार्जर भी मिलता है।