Meta को लगा बड़ा झटका, 9000 करोड़ रुपये का देना पड़ेगा जुर्माना, अदालत ने इस मामले में सुनाया तगड़ा फैसला
Meta के आजकल दिन खराब चल रहे हैं। एक ओर भारत में जहां कंपनी को पीएम मोदी की रील को ब्लॉक करने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने भी मेटा को अपने फैसले से एक बड़ा झटका दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Instagram, Facebook और WhatsApp की मूल कंपनी Meta के आजकल दिन खराब चल रहे हैं। एक ओर भारत में जहां कंपनी को पीएम मोदी की रील को ब्लॉक करने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने भी मेटा को अपने फैसले से एक बड़ा झटका दिया है।
अदालत ने फैसले में क्या कहा
न्यू मेक्सिको की अदालत ने मेटा के प्लेटफ़ॉर्म से युवाओं को हुए नुकसान के लिए 567 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का फैसला सुनाया है। कोर्ट के अनुसार इस राशि से युवाओं को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकेगी।
बता दें कि मेटा अदालत पर चल रहे इस मुकदमे को मार्च के महीने में ही हार चुकी थी, जिसके बाद पहले चरण में मेटा पर 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया था। बल्कि अब दूसरे चरण में कंपनी पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इससे अदालत ने दोनों चरणों में मेटा पर कुल 942 डॉलर यानि करीब 9000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
क्यों लगाया इतना बड़ा जुर्माना
अदालत ने यह फैसला मेटा के प्लेटफ़ॉर्म से लत लगाने वाले फीचर्स पर रोक लगाने, आयु की पुष्टि (age verification) की प्रक्रिया बनाने, डिफ़ॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स और निगरानी के ज़रिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर रोक लगाने को लेकर किया गया है।
Advertisement
मेटा से आई इस रकम का क्या होगा
अदालत ने साफ कहा है कि जुर्माने में वसूली गई इस भारी भरकम राशि में से करीब 420 मिलियन डॉलर को युवाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। शेष राशि को अगले पांच वर्षों में युवाओं के लिए जागरूकता और रोकथाम, स्क्रीनिंग सेवाओं और अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।