IRCTC New Website: आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट कल होगी लॉन्च, टिकट बुकिंग बेहद आसान, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही IRCTC की नई वेबसाइट को 15 जुलाई 2026 से शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं। नई साइट के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।

IRCTC website
IRCTC website | Image: IRCTC VandeBharat Train

IRCTC New Website: रेलवे से सफर करने वाले लोग लंबे समय से IRCTC की वेबसाइट को लेकर परेशान थे। इसी को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को 15 जुलाई 2026 से शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं। अब मीडिया रिपोर्ट के जरिए नई साइट के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।      

कैप्चा और पॉप-अप की परेशानी होगी दूर 

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को कैप्चा और पॉप-अप से ही होती है। नई वेबसाइट में अब कैप्चा ढंग से दिखेगा जिससे यूजर्स को इसे एंटर करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही साइट से फ्लैशिंग ग्राफिक्स और अनचाहे पॉप-अप भी अब यहां से हटा दिए जाएंगे। इससे वेबसाइट दिखने के साथ उपयोग करने में भी आसान बन जाएगी। 

Uploaded image

जल्दी से हो सकेगी टिकट बुकिंग 

भारतीय रेलवे ने नई साइट पर टिकट बुकिंग के कुछ स्टेप्स हटा दिए हैं। इसके साथ ही साइट पर पैसेंजर का नाम और उम्र अब एक बार में ही सेव हो जाएगी और यूजर्स को बार-बार फॉर्म में इन्हें एंटर नहीं करना पड़ेगा। इन दोनों नए फीचर्स से यूजर्स अब IRCTC की साइट पर जल्दी से ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे।   

एक साथ दिखेंगी सभी सीटें 

अभी तक टिकट बुकिंग के दौरान स्क्रीन पर अलग-अलग श्रेणी की सीटें एक साथ नहीं दिखती थी। लेकिन बदलाव के बाद साइट पर स्लीपर, 3AC, 2AC और सभी क्लासेज की खाली सीटें एक साथ स्क्रीन पर उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को सीटों की उपलब्धता आसानी से दिख सकेगी और उन्हें दूसरी श्रेणी की टिकट के लिए साइट पर भटकना नहीं पड़ेगा।  

Advertisement

पुराना PRS सिस्टम होगा अपग्रेड

IRCTC की नई साइट पर भारतीय रेलवे अपने कई साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को भी अपग्रेड करने जा रहा है। IRCTC के अनुसार नई वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने पर भी यूजर्स को पहले जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Bespoke AI Washer Dryer: मानसून में गीले कपड़े सूखने की टेंशन खत्म, सैमसंग की मशीन AI के जरिए फटाफट सुखाएगी वस्त्र, जानिए फीचर्स

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड