IPhone से Android डिवाइस पर चैट ट्रांसफर करना हुआ आसान, मीडिया और डेटा ऐसे करें ट्रांसफर

iPhone से चैट Android डिवाइस पर ट्रांसफर आसानी से किया जा सकता है। देखिए प्रक्रिया-

Image: Unsplash/Shutterstock
Image: Unsplash/Shutterstock | Image: self

WhatsApp चैट एक ऐसी चीज है जो हर किसी की पहली जरूरत बन गया है। सभी अपने WhatsApp चैट को सुरक्षित रखना चाहते हैं। iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए फोन चेंज करने के बाद चैट ट्रांसफर करना सिर दर्द बन जाता है। iPhone से चैट Android डिवाइस पर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए  Google ने पहल की है। 

Google ने हाल ही में घोषणा की है कि iPhone से WhatsApp चैट को स्थानांतरित करने की सुविधा Google Pixel स्मार्टफ़ोन सहित सभी Android 12 उपकरणों पर पेश किया जाएगा। पहले आईफोन से ट्रांसफर की अनुमति केवल सैमसंग डिवाइस को ही थी।

अपने चैट को अपने Android पर स्थानांतरित करने के लिए, आपको केवल एक लाइटनिंग-टू-यूएसबी केबल की आवश्यकता होगी। अब यदि आपके पास कोई Android 12 डिवाइस है, जैसे कि Pixel 6 या Pixel Pro, तो बस दोनों डिवाइस कनेक्ट करें। कनेक्ट करने के लिए Android डिवाइस के शुरुआती सेटअप के दौरान आपके iPhone पर एक QR कोड स्कैन करना होगा।  कनेक्ट होने के बाद मीडिया और डेटा आसानी से डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकते हैं। 

एक बार ट्रांसफर पूरा हो जाने के बाद, एंड्रॉइड 12 डिवाइस चैट को कॉपी कर लेंगे और बाद में आईफोन पर कोई संदेश प्राप्त नहीं होगा। एएनआई की एक रिपोर्ट जीएसएम एरिना ने एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में सुरक्षित डेटा ट्रांसफर का आश्वासन देते हुए कहा है कि Google ने व्हाट्सएप के साथ मिलकर उपयोगकर्ता डेटा सुरक्षित करने पर काम किया है। बता दें कि व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट्स को प्रोफाइल पिक्चर्स के जरिए स्टेटस डिस्प्ले करने का विकल्प मिलेगा।

Advertisement

WhatsApp कथित तौर पर बिजनेस अकाउंट्स के लिए अपना स्टेटस अपडेट दिखाने के लिए एक नए तरीके पर काम कर रहा है। अकाउंट की प्रोफ़ाइल फोटो पर टैप करके व्यावसायिक प्रोफ़ाइल का स्टेटस अपडेट देखने की अनुमति देगा। फीचर को बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है और यह परीक्षण के बाद अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- WhatsApp वॉयस रिकॉर्डिंग का नया फीचर, अब ऑडियो मैसेज करना होगा और भी आसान

Advertisement

यह भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर! अब व्हाट्सऐप चैट को अपने मुताबिक कर सकेंगे बैकअप

यह भी पढ़ें-  WhatsApp ने यूजर को दिया बड़ा तोहफा; लॉन्च किये मजेदार पेमेंट स्टिकर पैक 

Published By :
Lipi Bhoi
पब्लिश्ड