iPhone Air: ऐप्पल के सबसे पतले आईफोन की कीमत धड़ाम से गिरी, मिल रहा 39000 रुपये का बाहुबली डिस्काउंट, जानिए यह सुनहरा ऑफर

अब एक बार फिर iPhone Air की कीमत में कटौती कर दी गई है जिससे यह बेहद सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। जानिए ऑफर

iphone air
The iPhone Air is finally here. | Image: Apple

iPhone Air की मोटाई मात्र 5.6 एमएम और वजन सिर्फ 165 ग्राम का है। इस कारण यह ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला आईफोन है जिसे कंपनी ने पिछले वर्ष iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया था। हाल ही में iPhone Air को ऑफर के साथ सस्ती कीमत में बाजार में उतार दिया था। लेकिन अब एक बार फिर आईफोन एयर की कीमत में कटौती कर दी गई है जिससे यह बेहद सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।     

iPhone Air ऑफर 

एमेजोन पर iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी गई है। पहले जहां यह 99,900 रुपये की कीमत में मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 2,910 रुपये घटाकर 96,990 रुपये कर दी गई है। 

यही नहीं अगर आप  iPhone Air को एसबीआई, ऐक्सिस या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 3000 से 4000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

इसके अलावा यहां 32000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिससे आईफोन एयर आपको मात्र 61,000 रुपये या इससे भी कम कीमत में मिल सकता है।   

Advertisement
Uploaded image

iPhone Air के फीचर्स 

iPhone Air में A19 प्रो चिप लगाई गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 MP का सिंगल फ्यूजन बैक कैमरा दिया गया है। हालांकि यही लेंस 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone Air की बैटरी से 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 

Advertisement

इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। 3000 निट्स  तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में डायनेमिक आइलैंड का फीचर भी मौजूद है। यह फोन 256GB, 512GB के साथ 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।

iPhone Air स्पेस ब्लैक, क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड और स्काई ब्लू जैसे 4 रंगों में आता है। iPhone Air में सिर्फ ई सिम ही लगाने का विकल्प मिलता है। इसकी मोटाई मात्र 5.6 एमएम है। यह वजन में सिर्फ 165 ग्राम का है।  

इसे भी पढ़ें- iPhone 16 Plus के दाम टूटे, अब मिल रहा है बेहद सस्ता, जानिए ऑफर

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड