अपडेटेड 31 December 2025 at 11:08 IST

Google Doodle Today: नए साल 2026 के स्वागत में Google ने बनाया खास डूडल, देखकर गदगद हो जाएगा दिल

गूगल नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार है। नए साल (2026) के स्वागत के लिए इसने शानदार डूडल पेश किया है, जिसे देखकर आपका दिल भी गदगद हो जाएगा।

Google Doodle Today
Google Doodle Today | Image: @Google

Google Doodle Today: पुराने साल को अलविदा कहने का समय आ गया है। इसे खत्म होने में अब महज कुछ घंटे का समय बचा है। देश और दुनिया साल 2026 का बाहें फैलाकर स्वागत करने को तैयार है। इसी कड़ी में गूगल भी अपने Google Doodle के जरिए साल 2025 को विदाई देते हुए नए साल 2026 का स्वागत कर रहा है।

गूगल आज 31 दिसंबर, 2025 के आखिरी दिन जश्न मना रहा है। गूगल ने अपने डूडल को New Year's Eve 2025 नाम दिया है जिस पर 2025 और 2026 दोनों लिखा है। इसके अलावा एक एनिमेटेड टॉफी भी दिखाई दे रही है।

गूगल डूडल में क्या है खास?

आज का डूडल गुब्बारे और डेकोरेशंस से चमक रहा है। इसमें 2025 बदलकर 2026 में तब्दील होने की मजेदार ट्रांजिशन भी दिख रही है। ये डूडल 2026 के आगमन की उलटी गिनती और एक्साइटमेंट को दर्शा रहा है।

Uploaded image

कई देशों में दिख रहा गूगल का डूडल

गूगल के डिस्क्रिप्शन पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एनुअल डूडल दुनिया भर में मनाए जाने वाले न्यू ईयर ईव को सेलिब्रेट करता है, जब अरबों लोग दोस्तों और परिवार के साथ बीते साल को याद करते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। जल्द ही, घड़ी आधी रात का संकेत देगी और 2026 की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी।

Advertisement

डिजिटल परंपरा बन चुका है न्यू ईयर डूडल

गूगल अपने डूडल्स के जरिए हर खास मौके को यादगार बनाता है, फिर चाहे कोई त्योहार हो, ऐतिहासिक दिन या नए साल की शुरुआत हो। न्यू ईयर 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस साल का डूडल लोगों को याद दिलाता है कि नया साल, नई शुरुआत, नई उम्मीदें और नया संकल्प लेकर आता है।

यह भी पढ़ें: स्क्रीनशॉट ले लेकर थक चुके हो आप? इंस्टाग्राम पर आ गया नया फीचर, बस करना होगा ये काम; फिर ऐसी दिखेगी आपकी स्टोरी

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 11:06 IST