Xiaomi Pad 8 की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब आएगा भारत में
Xiaomi Pad 8 को कंपनी अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज के साथ 28 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगी
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Xiaomi Pad 8 को चीनी कंपनी ने लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने भारतीय आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी इसके लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस टैबलेट को कंपनी भारत में 28 फरवरी को शाम 5.30 बजे अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज के साथ लॉन्च करेगी। हालांकि टैबलेट के लॉन्च से कई फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है।
Xiaomi Pad 8 के लीक फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi Pad 8 में कंपनी 9200 mAh की बैटरी लगा सकती है। इस टैब में 67 W की फास्ट चार्जिंग के लिए चार्जर भी मिल सकता है। इस टैब में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। इस टैब के लिए कंपनी कीबोर्ड भी पेश कर सकती है। इसके साथ ही टैब में शाओमी के Focus Pen Pro का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। यह टैब Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ पेश हो सकता है।
Xiaomi Pad 8 में 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 32 MP का फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।
Xiaomi Pad 8 की संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स से Xiaomi Pad 8 की कीमत भी पता चली है। इस टैब की कीमत भारत में 30,000 रूपये या इसके आस पास रहने की उम्मीद है। कंपनी भारत में चीन से अलग फीचर्स वाला वेरिएंट भी पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने Xiaomi Pad 8 टैबलेट के किसी भी फीचर और कीमत की जानकारी अभी नहीं दी है। लेकिन शाओमी अपने लॉन्च इवेंट में जब अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज के साथ Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्च करेगी तब सभी फीचर्स और कीमत की पूरी तरह जानकारी मिलेगी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने इस टैब से वनप्लस के टैब को सीधे टक्कर देगी।