अपडेटेड 7 March 2026 at 11:33 IST

Xiaomi 17 सीरीज 11 मार्च को होगी भारत में पेश, लॉन्च से पहले लीक हुई फोन की कीमत

Xiaomi 17 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज से कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone powered by Xiaomi जैसे 3 स्मार्टफोन दुनिया भर के कई बाजारों में लॉन्च के बाद अब भारत में भी लॉन्च होंगे। लेकिन इस नई सीरीज के लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत लीक हो गई है।

Xiaomi 17
Xiaomi 17 | Image: Xiaomi

Xiaomi 17 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज से कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone powered by Xiaomi जैसे 3 स्मार्टफोन दुनिया भर के कई बाजारों में लॉन्च के बाद अब भारत में भी लॉन्च होंगे। लेकिन इस नई सीरीज के लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत लीक हो गई है। 

भारत में कब लॉन्च होगी Xiaomi 17 सीरीज 

Xiaomi 17 सीरीज भारत में 11 मार्च को लॉन्च होगी। हालांकि यह सीरीज चीन में पिछले वर्ष सितंबर के महीने में ही लॉन्च हो गई थी। जिसके बाद अब कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च किया था। Xiaomi 17 सीरीज की कीमत अभी मीडिया रिपोर्ट्स से पता चली है। Xiaomi 17 सीरीज की असली कीमत इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी। 

Xiaomi 17 सीरीज की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi 17 की कीमत 1,00,000 रुपये हो सकती है। तो वहीं Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,40,000 रुपये हो सकती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 की कीमत 80,000 रुपये और Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,25,000 रुपये हो सकती है। हालांकि इस सीरीज के एक और फोन Leica Leitzphone powered by Xiaomi की कीमत की जानकारी अभी नहीं मिली है।

Xiaomi 17 के फीचर्स 

इस सीरीज के बेस वेरिएंट Xiaomi 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर CrystalRes OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6330 mAh की बैटरी और 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, Venture Green, Alpine Pink और Ice Blue जैसे 4 कलर्स में आया है। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड और 50 MP का ही टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, White और Starlit Green जैसे 3 कलर्स में आया है। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Leica Leitzphone powered by Xiaomi के फीचर्स

Leica Leitzphone powered by Xiaomi में भी 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन का 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाला सिर्फ एक ही वेरिएंट आया है। इस फोन में भी 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन सिर्फ Black कलर में आया है। इस फोन में भी Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, अब यहां मिल रहा है इस बंपर ऑफर के साथ

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 11:33 IST