अपडेटेड 14 March 2026 at 13:35 IST

Xiaomi 17 सीरीज से अब एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा पेश, जानिए लॉन्च से पहले लीक फीचर्स और कीमत

Xiaomi 17 सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च हुए हैं। अभी इन दोनों फोन की सेल भी शुरू नहीं हुई कि अब कंपनी इसी सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है।

Xiaomi 17
Xiaomi 17 | Image: Xiaomi

चीनी कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया है। अभी इन दोनों फोन की सेल भी शुरू नहीं हुई कि अब कंपनी इसी सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T को आने वाले 2-3 महीने में लॉन्च करने की योजना बना रही है। क्यूंकि यह भी इस फ्लैगशिप सीरीज का फोन होगा इसलिए फोन की कीमत 55,000 रुपये के आसपास हो सकती है।  

Xiaomi 17T के लीक फीचर्स  

मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए Xiaomi 17T के कुछ फीचर्स की भी जानकारी मिली है। Xiaomi 17T स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले 165 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। 

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की तरह Xiaomi 17T में भी Leica कंपनी का कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है जिसमें मेन कैमरा 50 MP के साथ 12 MP का दूसरा सेकेंडरी और 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 

Advertisement

शाओमी अपने इस फोन को MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। कंपनी इस फोन को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाज़ार में उतार सकती है। 

इस फोन में 6500 mAh की बैटरी दे सकती है जिसके लिए कंपनी 67 W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। 

Advertisement

हालांकि Xiaomi 17T के लॉन्च, फीचर्स और कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। ये सभी फीचर्स और कीमत मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा पता चले हैं। इसलिए Xiaomi 17T फोन के सभी फीचर्स की सही जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। 

इसे भी पढ़ें- Best SmartPhones Under 30K: 30000 रुपये की रेंज के ये हैं सबसे अच्छे स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 13:35 IST