अपडेटेड 11 February 2026 at 14:54 IST

Vivo V70 के बाद Vivo Y21 5G भी जल्द हो सकता है लॉन्च, लीकस आए सामने

Vivo अगले महीने अपनी Y सीरीज से 2 और नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11d लॉन्च करने की योजना बना रही है

vivo x300
The Vivo X300 is available in Elite Black, Mist Blue, and Summit Red colours in India. | Image: Shubham Verma/ Republic

चीनी कंपनी वीवो यूं तो इस महीने भारत में V70 Series से 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। लेकिन कंपनी इसके बाद कंपनी अगले महीने अपनी Y सीरीज से 2 और नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11d लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि कंपनी ने Vivo Y21 को साल 2021 में लॉन्च किया था तब ये फोन का 4जी वर्जन पेश हुआ था। जबकि अब कंपनी इस फोन का 5जी वर्जन लॉन्च करने जा रही है। अब इस फोन से जुड़े कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिली है जिसे हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

Vivo Y21 5G के फीचर्स 

Vivo Y21 5G भारत में 6355 mAh की बैटरी के साथ पेश हो सकता है। हालांकि मलेशिया में कंपनी 5090 mah की बैटरी के साथ इस फोन को लॉन्च कर सकती है। लेकिन क्यूंकी भारत कंपनी का एक बड़ा बाजार है इस कारण यहाँ के बाजार में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश हो सकता है। 

इस फोन को IP65 की रेटिंग मिलने की भी खबर आई है जो इसे पानी और धूल मिट्टी से बचाने का काम करेगी। इसके अलावा फोन पर कंपनी फोन को एंड्रॉयड 15 या 16 के साथ पेश कर सकती है। कंपनी फोन पर 5 वर्ष तक का सेक्युरिटी अपडेट भी दे सकती है जिससे यूजर्स Vivo Y21 को 5 साल तक चला सकेंगे। 

हालांकि सभी फीचर्स का खुलासा तभी होगा जब Vivo Y21 5G आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन की कीमत की भी जानकारी मिलेगी।  

Advertisement

 इसे भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं? तो जानिए फरवरी में लॉन्च होने वाले फोन कौन-कौन, आपके लिए ये शानदार ऑप्शन    

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 14:54 IST