Upcoming Smartphones in June 2026: नया फोन लेने जा रहे हैं रुकिए, जून में लॉन्च होंगे ये लाजवाब स्मार्टफोन, जानिए सभी के बारे में
Upcoming Smartphones in June 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये क्यूंकि जून के महीने में एक से एक बढ़िया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Upcoming Smartphones in June 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये क्यूंकि जून के महीने में एक से एक बढ़िया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास नए स्मार्टफोन से और बेहतर विकल्प मौजूद हो जाएंगे।
जून में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Lava Bold N2 5G: देसी कंपनी लावा 3 जून को अपना नया सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस फोन में कंपनी 13 MP का कैमरा लगा सकती है।
Motorola Edge 70 Pro+: मोटोरोला 4 जून को कर्व्ड डिस्प्ले वाला अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही है। फोन में 50 MP वाला Sony Lytia 710 मेन बैक कैमरा लगा होगा। इसके साथ ही फोन में 50 MP का 3.5x पेरिस्कोप लेंस लगा होगा। यह फोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे 3 कलर्स में लॉन्च होगा।
Xiaomi 17T: शाओमी भी 4 जून को अपना नया फोन Xiaomi 17T लॉन्च कारणए जा रही है। इस फोन में 6500 mah की बैटरी होगी जिसके लिए 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया होगा। फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिप लगी होगी।
Advertisement
Redmi Turbo 5: इस फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन फोन को जल्द लॉन्च करने का ऐलान कंपनी कर चुकी है। यह काफी फास्ट हो सकता है।
Samsung Galaxy A27: सैमसंग ने हालांकि अभी Galaxy A27 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी जून में इस फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 50 MP कैमरा हो सकता है।
Advertisement
Samsung Galaxy M47: इसी तरह सैमसंग एम सीरीज से भी अपने नए फोन Galaxy M47 को जून में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में भी 6.7 इंच का डिस्प्ले और 50 MP कैमरा हो सकता है।
Oppo A6c: ओप्पो भी भारत में अपनी A सीरीज से नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। लेकिन कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट या इसके किसी फीचर की अभी कोई जानकारी नहीं दी।