7000 mAh बैटरी वाले Moto G57 Power 5G के दाम गिरे, यहां मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए ऑफर
Moto G57 Power में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 33W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन अच्छे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Moto G57 Power में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 33W का फास्ट चार्जर भी मिलता है। यह कंपनी का एक बजट फोन है जिसे कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन अच्छे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।
Moto G57 Power ऑफर
इस समय फ्लिपकार्ट पर Moto G57 Power की कीमत 17,999 रुपये दिख रही है। यदि इस फोन को आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको फोन पर 900 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन पर 12,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे ग्राहक फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G57 Power के फीचर्स
Moto G57 Power फोन Corsair, Fluidity और Regatta जैसे 3 कलर्स में आता है। यह फोन अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन के साथ आता है। कंपनी का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। फोन के साथ 33 W का फास्ट चार्जर भी मिलता है।