iPhone 17 अब हुआ बेहद सस्ता, मिल रहा है सिर्फ 31550 रुपये में, जानिए इस खास ऑफर को
iPhone 17 अब फ्लिपकार्ट पर बहुत अच्छे ऑफर के साथ आ गया है जिससे अब आप iPhone 17 को आसानी से खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone 17 को भले ही लॉन्च हुए अब थोड़ा समय हो गया है। लेकिन iPhone 17 का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। हां ये जरूर है कि अब फ्लिपकार्ट पर यह बहुत अच्छे ऑफर के साथ आ गया है जिससे अब आप iPhone 17 को आसानी से खरीद सकते हैं।
iPhone 17 अब कितने का मिल रहा है
iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4000 रुपये का बंपर ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर चल रहा है जिससे आपको iPhone 17 मात्र 31,550 रुपये में मिल सकता है।
iPhone 17 के फीचर्स
apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
Advertisement
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।