अपडेटेड 22 February 2026 at 07:57 IST

Tecno POVA Curve 2 5G आते ही मिल रहा है इस बंपर ऑफर के साथ, जानिए 8000 mah वाले इस स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ

Tecno POVA Curve 2 5G is available with this bumper offer as soon as it arrives, learn everything about this 8000 mAh smartphone.

Tecno POVA Curve 2 5g
Tecno POVA Curve 2 | Image: tecno

Tecno POVA Curve 2 5G को कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इसके बाद अब यह फोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो गया है। बड़ी बात यह भी है कि चीनी कंपनी ने फोन पर बड़ी छूट जारी कर दी है, जिससे पहली सेल से ही फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। 

Tecno POVA Curve 2 5G ऑफर 

Tecno POVA Curve 2 5G Storm Titanium, Melting, Silver और Mystic Purple जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है।  इस फोन के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रूपये है। फ्लिपकार्ट पर कंपनी बैंक ऑफर के जरिए आकर्षित ऑफर दे रही है। इससे एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए सीधे 1400 रुपये की छूट मिल रही है। तो वहीं डेबिट कार्ड के जरिए 750 रुपये की छूट मिल रही है। इसके साथ ही यहां 22,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर ईएमआई के विकल्प भी मौजूद है। इन सब ऑफर से ग्राहकों को फोन काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।  

Tecno POVA Curve 2 5G के फीचर्स

1 डिस्प्ले- स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले फुल HD+ रिजोल्यूशन के साथ मिलता है। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है।   

2 प्रोसेसर- कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगाया है। 

Advertisement

3 रैम औरे स्टोरेज- यह फोन 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम, 256 GB जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में 8 जीबी रैम तक की को बढ़ाया जा सकता है।  

4 कैमरा- यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Advertisement

5 बैटरी- Tecno POVA Curve 2 5G में 8000 mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। 

6 ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 के साथ पेश हुआ है।   

7 अन्य फीचर्स- फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। इस फोन का वजन 195 ग्राम है। यह फोन 5जी के सभी 20 बैंड को सपोर्ट करेगा।

इसे भी पढ़ें- iQOO 15R 5G इस दिन होने जा रहा है भारत में लॉन्च, गेमर्स को मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 07:57 IST