Tecno Camon 50 Ultra 5G: टेक्नो के नए तगड़े स्मार्टफोन की सेल शुरू, यहां मिल रहा जबरदस्त लॉन्च ऑफर
Tecno Camon 50 Ultra 5G हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। अब इस फोन की सेल भी एमेज़ोन पर शुरू हो गई। लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन अभी सस्ती कीमत में मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Tecno Camon 50 Ultra 5G हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। अब इस फोन की सेल भी एमेज़ोन पर शुरू हो गई। लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन अभी सस्ती कीमत में मिल रहा है। हम आपको इस फोन पर चल रहे लॉन्च ऑफर के साथ फीचर्स की भी जानकारी देने रहे हैं।
कीमत और ऑफर
Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत 39,999 रुपये है। यह फोन एमेज़ोन पर उपलब्ध है। इस फोन को लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 2500 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को ईएमआई के विकल्प पर जाना होगा। इसके अलावा फोन पर 37,998 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस कारण आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Tecno Camon 50 Ultra 5G फीचर्स
इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर ProXDR Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है।
इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ Corning Gorilla Glass 7i का फीचर भी मौजूद है जो फोन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर लगाया गया है।
Advertisement
टेक्नो के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें Sony LYT-700C का 50MP का मेन बैक कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50 MP का टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Tecno Camon 50 Ultra फोन में 6500 mAh की है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ पेश हुआ है।
Advertisement
यह फोन Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium जैसे 3 कलर्स में आया है।