Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 में मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स, लॉन्च से पहले कंपनी ने खुद दी बड़ी जानकारी
Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2: सैमसंग इन दिनों साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2026 में लगी हुई है। इसमें सैमसंग 2 नई स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च करेगी।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2: सैमसंग इन दिनों साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2026 में लगी हुई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ एक और नया Galaxy Z Fold 8 Ultra भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही सैमसंग 2 नई स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च करेगी। बता दें कि इस इवेंट का आयोजन 22 जुलाई को भारतीय समय अनुसार शाम 6.30 बजे लंदन में होगा।
हालांकि इसके लॉन्च से पहले सैमसंग ने खुद अपनी Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 के बारे में कुछ जानकारी दी है।
कैसी होगी सैमसंग की नई स्मार्टवाच
सैमसंग के अनुसार नई Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 में AI के कई नए, बड़े और अच्छे फीचर्स मिलेंगे जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने का काम करेंगे। सैमसंग के अनुसार नए लॉन्च से वो अपने इकोसिस्टम में यूजर्स को स्मार्ट और बेहतर अनुभव प्रदान देने पर ध्यान दे रहे हैं।
आज मोबाइल डिवाइस AI के इस्तेमाल के लिए मुख्य जरिया बन गए हैं। लेकिन सवाल यह है कि AI को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में किस प्रकार से इस्तेमाल करें जिससे वो सच में हमारी मदद कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए सैमसंग Galaxy Watch की नई सीरीज पेश करने जा रही है।
Advertisement
सैमसंग ने बताया है कि नई Galaxy Watch पहनकर यूजर्स आसानी से बेहतर सेहत का नया अनुभव ले सकेंगे। यह Galaxy Watch बैकग्राउंड में लगातार काम करती रहेगी जिससे आपकी रोज़मर्रा की पूरी हेल्थकेयर शामिल हो जाएगी।
बैटरी भी होगी बेहतर
सैमसंग ने यह भी बताया है कि इस नई Galaxy Watch सीरीज में नए इंटरनल कंपोनेंट्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही इस बार बैटरी को भी अपग्रेड करने का काम किया गया है। कंपनी के अनुसार यह नई सीरीज यूजर्स की सेहत को लंबे समय तक ज़्यादा सटीकता से ट्रैक करने के लिए बनाई गई है।
Advertisement
सैमसंग ने यह भी बताया है कि Galaxy Watch ने हमेशा हमें उन तरीकों से समझा है जिन्हें हम हमेशा देख नहीं पाते जैसे हम कैसे आराम करते हैं, चलते-फिरते हैं और सोते हैं। नई Galaxy Watch सीरीज AI के जरिए हमें अपनी सेहत को बेहतर ढंग से समझने और रियल-टाइम में उसे बेहतर बनाने में मदद करने के लिए अपग्रेड होकर तैयार हो गई है।