अपडेटेड 25 February 2026 at 13:12 IST
Samsung Galaxy Unpacked Event 2026: आज लॉन्च होगी नई Galaxy S26 सीरीज, 3 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, आप भी देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए कहां और कब
सैमसंग आज Galaxy Unpacked Event का आयोजन करेगा। इस इवेंट में कंपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 Series से 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy Unpacked Event 2026: सैमसंग आज बुधवार 25 फरवरी को अपने वर्ष 2026 के Galaxy Unpacked Event का आयोजन करेगा। इस इवेंट में कंपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 Series से 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ही स्मार्टवाच और ईयरबड्स जैसे कुछ अन्य गैजेट्स भी लॉन्च हो सकते हैं।
क्या-क्या लॉन्च हो सकता है
गैलक्सी अनपैक्ड इवेंट में नई Galaxy S26 Series से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही हर बार की तरह Galaxy Watch और Galaxy Buds भी लॉन्च हो सकते हैं। इनके अलावा हो सकता है कि कंपनी कोई और नया गैजेट भी लॉन्च करें।
कहाँ होगा Galaxy Unpacked Event
इस वर्ष के Galaxy Unpacked Event का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में होगा। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट रात 11.30 बजे शुरू होगा।
कहां देखा जा सकेगा यह इवेंट
हमेशा की तरह इस बार भी Galaxy Unpacked Event की लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट और यूट्यूब चैनल पर होगी।
Advertisement
प्री रिजर्व ऑफर
सैमसंग ने लॉन्च से पहले प्री रिजर्व ऑफर पेश कर दिया था। ग्राहक 999 रुपये देकर लॉन्च होने वाले फोन को पहले ही अपने लिए रिजर्व करा सकते हैं। इसके बदले में कंपनी ग्राहकों को 2699 रूपये का नेक्स्ट गैलक्सी वीआईपी पास भी देगी। इसके साथ ही 5000 रुपये के वाउचर जीतने का मौका भी मिल रहा है। प्री ऑर्डर वाले ग्राहकों को नई गैलक्सी एस26 सीरीज का 512 जीबी वेरिएंट वाला फोन 256 जीबी वेरिएंट की कीमत में मिलेगा। लेकिन ये सभी ऑफर आज इवेंट शुरू होने से पहले खत्म हो जाएंगे।
कैसे मिलेगा ये पास
ग्राहकों को सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर जाकर इसे खरीदना होगा। भुगतान के लिए यहाँ यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे तमाम ऑनलाइन पेमेंट करने के विकल्प मिलेंगे।
Advertisement
Galaxy S26 Series में मिल सकते हैं ये फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S26 Series में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 12 GB रैम, 200 MP क्वाड रियर कैमरा और 60W तक की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग कुछ नए एआई फीचर्स भी फोन में दे सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra इस बार Black, Cobalt Violet, Sky Blue, White, Silver और Pink Gold जैसे 6 कलर्स में पेश हो सकता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 13:12 IST