अपडेटेड 6 March 2026 at 13:53 IST

Samsung Galaxy S26 Ultra ने दुनिया के सभी स्मार्टफोन को पछाड़ा, MWC 2026 में जीता ये बड़ा अवॉर्ड

Samsung Galaxy S26 Ultra को हाल ही में भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च किया गया है। अब स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2026) के दौरान इस फोन ने ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स (GLOMO Awards) में ‘बेस्ट इन शो’ का अवॉर्ड जीता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra | Image: Samsung

Samsung Galaxy S26 Ultra को हाल ही में भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च किया गया है। अब स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2026) के दौरान इस फोन ने ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स (GLOMO Awards) में ‘बेस्ट इन शो’ का अवॉर्ड जीता है।  

इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट इन शो कैटेगरी में कंज्यूमर-फोकस्ड प्रोडक्ट्स को सेलिब्रेट किया जाता है जो टेक्नोलॉजी के लिए एक बेंचमार्क सेट करते हैं। इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मानों में से एक, बेस्ट इन शो डिवाइस को डिजिटल लैंडस्केप में "गोल्ड स्टैंडर्ड" के रूप में जाना जाता है, जिसे 200 से ज़्यादा दुनिया के जाने-माने इंडिपेंडेंट एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और इंडस्ट्री के अनुभवी लोग जज करते हैं। 

अवार्ड सेरेमनी में सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा ने एडवांस्ड हार्डवेयर और आसान One UI 8.5 सॉफ्टवेयर के लिए बेस्ट इन शो अवॉर्ड जीता। इस फोन में सिक्योरिटी और प्राइवेसी के तो लाजवाब फीचर्स हैं ही साथ ही ऐसे AI फीचर्स भी दिए हैं जो रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाता है।

इस अवॉर्ड समारोह में कई कंपनियों के स्मार्टफोन मौजूद थे लेकिन सैमसंग ने सबको पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया। 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स 

1 डिजाइन- इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है, जिससे यह फ्लैगशिप सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy S26 Ultra स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। फोन की बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। इस फोन को भी IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।

Uploaded image

2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 

Advertisement

3 रैम और मेमोरी- यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम, 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।

4 कैमरा- इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड, 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा और 10MP का चौथा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 3x और 5x का ऑप्टिकल ज़ूम, 2x और 10x का ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 100x का डिजिटल ज़ूम मिलता है। 

इसके साथ ही Galaxy S26 Ultra के कैमरा सेगमेंट में सुधार करते हुए Nightography और Horizontal Lock जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नाईटोग्राफी से रात के अंधेरे में भी शानदार फोटो मिल सकेंगे। तो वहीं Horizontal Lock से यूजर्स चलते फिरते भी शेक फ्री वीडियो बना सकेंगे। Galaxy S26 Ultra में 200 MP का मेन बैक कैमरा इस बार भी दिया गया है। 

5 प्रोसेसर- यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। 

6 बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए सुपर फास्ट चार्जिंग 3.O का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। कंपनी के अनुसार 60W की वायर्ड चार्जिंग से फोन 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। 

7 अन्य फीचर्स- इस स्मार्टफोन में S Pen का फीचर भी मौजूद है। इसमें Vapor Chamber भी लगाया गया है जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा करने का काम करेगा। यह 5G फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है। 

गजब के हैं AI फीचर्स 

सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज में एआई से आगे बढ़कर एजेंटिक एआई की टेक्नोलॉजी दी है। इससे यूजर्स को बार बार कुछ नहीं करना पड़ता बल्कि फोन यूजर को खुद समझ लेता है और बैकग्राउन्ड में चुप चाप करता रहता है। इस सीरीज में Now Nudge फीचर दिया गया है जो AI के जरिए यूजर्स को उनके काम के अनुसार सुझाव देकर सहायता प्रदान करता है। यह वॉयस कमांड पर काम करता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई दोस्त हाल की ट्रिप की फ़ोटो मांगता है, तो Galaxy S26 सीरीज का फोन अपने आप गैलरी से फ़ोटो निकाल कर दे देगा। इससे एल्बम में यूजर्स को खुद फोटो खोजने या ऐप्स के बीच स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह यूजर्स को उनकी मीटिंग के बारे में मैसेज मिलने पर, Galaxy S26 उससे जुड़ी कैलेंडर एंट्री को पहचान सकता है और कॉन्फ़्लिक्ट चेक कर सकता है। 

Google Gemini के सर्कल टू सर्च के साथ कंपनी ने अपने AI Bixby और Now Brief को भी अपग्रेड किया है। सैमसंग ने Photo Assist का फीचर भी दिया है जिससे गैलरी में एआई के जरिए फोटो एडिट करने का विकल्प मिलता है। इससे यूजर्स ऑब्जेक्ट को रिमूव करने के साथ प्रॉम्पट देकर अपनी पसंद अनुसार फोटो में कुछ भी जोड़ सकते हैं। 

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत 

  • 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये
  • 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A की सेल भारत में हुई शुरू, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा है धुरंधर ऑफर के साथ

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 13:53 IST