Samsung Galaxy S26 पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, यहां मिल रहा है बेहद सस्ता

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने फरवरी के अंत में लॉन्च किया था, लेकिन अब इस सीरीज का बेस वेरिएंट Samsung Galaxy S26 बड़े अच्छे ऑफर के साथी फ्लिपकार्ट पर आ गया है।

samsung Galaxy S26
samsung Galaxy S26 | Image: samsung

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने फरवरी के अंत में लॉन्च किया था जिसके बाद मार्च में सीरीज के तीनों फोन की सेल शुरू हो गई थी। लेकिन अब इस सीरीज का बेस वेरिएंट Samsung Galaxy S26 बड़े अच्छे ऑफर के साथी फ्लिपकार्ट पर आ गया है। इससे ग्राहकों के पास इस फोन को खरीदने का अब बड़ा अच्छा मौका है।     

Samsung Galaxy S26 का ऑफर 

Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 87,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत- 1,07,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 4000 रुपये का सुपर से ऊपर ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिसके बाद 256 GB वेरिएंट को काफी सस्ती कीमत में खरीद जा सकता है।      

Samsung Galaxy S26 के फीचर्स 

Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। 

Samsung Galaxy S26 में जहां 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।

Advertisement

स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- iPhone 16 को खरीदने का आया सुनहरा ऑफर, अब मिल रहा 15000 रुपये से कम में     

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड