Samsung Galaxy M47 5G: सैमसंग ने गेमर्स की करा दी मौज, बायपास चार्जिंग के साथ लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy M47 5G: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G के लॉन्च का ऐलान किया था। अब आज सोमवार 29 जून को सैमसंग ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy M47 5G
Samsung Galaxy M47 5G | Image: Samsung

Samsung Galaxy M47 5G: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G के लॉन्च का ऐलान किया था। अब आज सोमवार 29 जून को सैमसंग ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ फोन की कीमत की भी जानकारी अब आधिकारिक रूप से मिल गई है। साथ ही यह भी पता चल गया है कि इस फोन की सेल कब से शुरू होगी।    

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स 

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass Victus+ का फीचर दिया है जो फोन की स्क्रीन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4nm वाला Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में LPDDR5X रैम लगाई गई है।  

Uploaded image

इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी दी गई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। सैमसंग ने इस फोन में बायपास चार्जिंग का फीचर दिया है। इससे गेमर्स चार्जिंग पर फोन लगाए हुए अगर गेम खेलते हैं तो भी फोन की बैटरी पर जोर नहीं पड़ेगा।    

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS बैक कैमरा, 5 MP का अल्ट्र वाइड और 2 MP का तीसरा कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 MP का HDR फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इस फोन में 4K पर वीडियो रिकार्ड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ फोन में मौजूद Nightography मोड से अंधेरे या लो लाइट में भी शानदार फोटो खींचे जा सकेंगे। 

Advertisement

यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन में 6 वर्ष का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष का ही सिक्योरिटी अपडेट देगी। यह फोन Rogue Red और Blaze Blue जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हुआ है।      

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन की सेल 4 जुलाई से एमेजोन पर शुरू होगी।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A37 5G Review: स्लिम ट्रिम डिजाइन में जबरदस्त फीचर्स वाला सैमसंग फोन, लेकिन कैमरा और बैटरी का क्या है हाल, जानिए
 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड