Tecno POVA 8 5G की सेल हुई शुरू, Nothing Phone 3 के कॉपी फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Tecno POVA 8 5G को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। अब आज गुरुवार 18 जून से चीनी कंपनी के इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है।

tecno
TECNO POVA 8 has been launched in India. | Image: TECNO

Tecno POVA 8 5G को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। खास फीचर की बात करें तो इस फोन की बैक साइड पर Nothing Phone 3 जैसा फीचर दिया गया है। अब आज गुरुवार 18 जून से चीनी कंपनी के इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए पहली सेल के दौरान फोन को शानदार ऑफर के साथ सेल में उतारा गया है। 

Tecno POVA 8 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर  

Tecno POVA 8 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई है जहां पहली सेल के दौरान फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3,025 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक या एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तब भी आप फोन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकेंगे।     

इसके अलावा 22,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिससे आपको यह नया फोन बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है। 

Tecno POVA 8 5G के फीचर्स 

Tecno POVA 8 5G में नथिंग फोन 3 के Glyph Interface जैसा फीचर Alive Matrix Display के रूप में दिया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को फोन की बैक साइड पर कॉल-मैसेज, चार्जिंग स्टेटस और एक्टिव गेमिंग सेशन जैसे नोटिफिकेशन देखने को मिलेंगे। 

Advertisement

इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL STD 810H) दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत फोन है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने का काम करती है। 

Tecno POVA 8 5G 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 50 MP का सिंगल मेन बैक कैमरा लगाया गया है। स्मार्टफोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Advertisement

कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगाया है। स्मार्टफोन में 6.76 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।  

बैटरी की बात करें तो Tecno POVA 8 5G फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। टेक्नो ने अपने इस फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है। 

इसे भी पढ़ें- Oppo K14 5G Review: 7000 mah तगड़ी बैटरी वाला ओप्पो फोन क्या है अपनी रेंज में बेस्ट ? जानिए

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड