Redmi A7 Series से आ रहे हैं 'नो टेंशन स्मार्टफोन', डिस्प्ले, प्रोसेसर के साथ बैटरी की चिंता भी होगी खत्म, जानिए कब होंगे लॉन्च

Redmi A7 Series के लॉन्च की जानकारी के साथ कंपनी ने कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि यह सीरीज एमेजोन पर सेल के लिए उपलब्ध होगी।

redmi a7 series
redmi a7 series | Image: redmi

Redmi A7 Series: चीनी कंपनी Redmi ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro लॉन्च किया है। लेकिन अब कंपनी अपनी नई Redmi A7 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने एमेजोन पर इसके लॉन्च की जानकारी देने के साथ लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि यह सीरीज एमेजोन पर सेल के लिए उपलब्ध होगी। 

Redmi A7 Series कब होगी लॉन्च 

Redmi A7 सीरीज को 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन को ‘नो टेंशन स्मार्टफोन’ बताकर प्रचार कर रही है। 

सीरीज से कितने फोन लॉन्च होंगे 

Redmi A7 सीरीज से एक फोन तो Redmi A7 Pro के रूप में पहले ही लॉन्च हो चुका है। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कुल कितने फोन लॉन्च होंगे। लेकिन ऐसा अनुमान है कि कम से 2 नए फोन जरूर पेश होंगे।  

Redmi A7 Series के फीचर्स 

Redmi A7 सीरीज के फोन में रॉयल डिजाइन होगा। इस सीरीज से स्लिम फोन पेश होंगे। चीनी कंपनी ने बताया है कि इस फोन में 6300 mah की बड़ी बैटरी होगी जिससे यूजर्स को बैटरी खत्म होने की टेंशन नहीं होगी। 

Advertisement

इस सीरीज के फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा होगा। 

कैमरा की बात करें तो इस सीरीज के फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा लगा होगा। रेडमी के इस नई सीरीज के फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS3 पर काम करेंगे। कंपनी इन पर 4 वर्ष का ओएस और 6 वर्ष का सिक्युरिटी अपडेट देगी। इनके अलावा फोन में AI फीचर्स के लिए Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Oppo F33 Series फोन के बैक और फ्रंट कैमरा से एक साथ होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, जानिए कब लॉन्च होंगे 2 नए शानदार स्मार्टफोन

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड