अपडेटेड 17 February 2026 at 10:03 IST
Realme P4 Lite 4G के लॉन्च से पहले सभी फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए कब देगा देश में दस्तक
चीनी कंपनी Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G के लॉन्च की घोषणा कर दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

चीनी कंपनी Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। क्यूंकी यह कंपनी का एक 4जी स्मार्टफोन होगा, इस कारण फोन की कीमत 10,000 रुपये के नीचे रहने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप भी एक सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।
Realme P4 Lite 4G कब होगा लॉन्च
कंपनी भारत में 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे Realme P4 Lite 4G लॉन्च करने जा रही है। हालांकि लॉन्च से पहले ही रियलमी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी दे दी है।
Realme P4 Lite 4G के फीचर्स
यह कंपनी का एक अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन होगा जिसकी मोटाई मात्र 7.94 एमएम होगी। इसके साथ ही स्मार्टफोन का वजन भी सिर्फ 201 ग्राम है, जिससे यह फोन वजन में भी हल्का होगा। रियलमी का यह फोन Sea Blue, Obsidian Black और Beach Gold
स्मार्टफोन में 6.74 इंच की स्क्रीन पर एचडी डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में ओक्टा कोर चिपसेट होगी।
Advertisement
Realme P4 Lite 4G फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी होगी। इस नए फोन में 6300 mah की बैटरी लगी होगी। कंपनी के अनुसार फोन फुल चार्ज होने पर 2 दिन तक का बैटरी बैकअप देगी। इसके साथ 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। रियलमी के दावे के अनुसार फोन 5 मिनट के चार्ज पर 2.3 घंटे तक का टॉकटाइम देगा। फोन में 6W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिल रहा है।
फोन में 13MP का AI कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही फोन में कई एआई फीचर्स भी मौजूद रहेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Realme UI पर काम करेगा।
Advertisement
इसके अलावा फोन में मिलिटरी ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं जो फोन को गिरने पर भी टूटने से मजबूती प्रदान करेंगे। इस फोन को IP54 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 10:03 IST