Realme Narzo Power 5G: रियलमी के 10,001 mah बैटरी वाले स्मार्टफोन पर आया बंपर ऑफर, मिल रहा बस इतनी कीमत में
Realme Narzo Power 5G पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन की कीमत लॉन्च के समय ज्यादा थी लेकिन अब एक महीने बाद फोन की कीमत घटा दी गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Realme Narzo Power 5G पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा फीचर 10,001 mAh की बड़ी बैटरी है। इस फोन की कीमत लॉन्च के समय ज्यादा थी लेकिन अब एक महीने बाद फोन की कीमत घटा दी गई है।
Realme Narzo Power 5G की कीमत और उपलब्धता
एमेज़ोन पर Realme Narzo Power 5G फोन के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये हो गई है। इसके साथ ही यहां बैंक ऑफर भी उपलब्ध है जिसके जरिए फोन पर 1000 रुपये का बंपर ऑफर भी चल रहा है। इतना ही नहीं 26,050 रुपये का यहां एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिसके जरिए यह फोन काफी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Realme Narzo Power 5G के फीचर्स
Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। इस फोन में Hyper Glow 4D Curved+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया है जिसके साथ Hyper Vision AI+ चिप भी लगाई है। इससे यूजर्स फोन में एआई फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन को 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
Advertisement
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX882 OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 MP का दिया गया है।
Realme Narzo Power 5G में कंपनी ने 10,001 mAh की बहुत बड़ी बैटरी लगाई है। कंपनी ने इसके साथ 80 W की फास्ट चार्जिंग और 27 W की रिवर्स चार्जिंग भी दी है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 11 घंटे तक गेमर्स BGMI खेल सकते हैं।