Realme C83 5G: रियलमी का 7000 mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन हुआ बेहद सस्ता, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में

Realme C83 5G मार्च के महीने में लॉन्च हुआ एक अच्छा बजट स्मार्टफोन है। लेकिन अब एक महीने बाद फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है, जिससे यह फोन अब काफी सस्ता मिल रहा है।

realme c83
realme c83 | Image: realme

Realme C83 5G मार्च के महीने में लॉन्च हुआ एक अच्छा बजट स्मार्टफोन है। इस फोन में 7000 mAh की टाइटन बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर इस फोन से 19 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। लेकिन अब एक महीने बाद फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है, जिससे यह फोन अब काफी सस्ता मिल रहा है। 

Realme C83 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Realme C83 5G के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत अब 14,499 रुपये, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये हो गई है। 

इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदने पर 725 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन अब बेहद सस्ती कीमत में मिल रहा है।     

Realme C83 5G के फीचर्स 

Realme C83 5G फोन Blooming Purple और Sprouting Green जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन की मोटाई 8.4 एमएम और वजन 212 ग्राम है।  

Advertisement

रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 720 ×1570 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा। रियलमी सी83 5जी फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज, 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं। 

इस स्मार्टफोन में 13 MP का डुअल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है। तो वहीं सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

Advertisement

इस फोन में 7000 mAh की टाइटन बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर इस फोन से 19 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस फोन की बैटरी 6 साल तक साथ निभाएगी। कंपनी इस फोन के साथ 15 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे रही है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। 

इसे भी पढ़ें- Best SmartPhones Under 15K: 15000 रुपये से कम कीमत के ये हैं धुरंधर फोन

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड