Poco C81 और C81x की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहे हैं बंपर ऑफर के साथ सबसे सस्ते
Poco C81 और Poco C81x को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है। अब चीनी कंपनी शाओमी के इन दोनों फोन की सेल आज सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Poco C81 और Poco C81x को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है। अब चीनी कंपनी शाओमी के इन दोनों फोन की सेल आज सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। यह दोनों फोन कंपनी के बजट स्मार्टफोन हैं जिस कारण इनकी कीमत भी काफी कम है। लेकिन फिर भी पहली सेल में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पोको खास ऑफर भी लेकर आई है।
Poco C81 और Poco C81x की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Poco C81x के 3 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और Poco C81 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। पहली सेल के दौरान कंपनी दोनों फोन पर जबरदस्त ऑफर भी दे रही है। Poco C81 को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 550 रुपये की छूट मिल रही है। तो वहीं Poco C81x पर भी इन्हीं बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिए 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 7,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे ग्राहकों को यह फोन काफी सस्ती कीमत में मिल सकते हैं।
Poco C81 और Poco C81x के फीचर्स
Poco C81 में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा तो वहीं POCO C81x में 6.88 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। दोनों फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Poco C81 फोन में 13 MP का डुअल AI कैमरा सेटअप होगा। जबकी POCO C81x में 13 MP का सिंगल मेन बैक कैमरा लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगा होगा। इस फोन में 30 fps पर 1080 पिक्सेल के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलेगी।
Advertisement
Poco C81x का 3 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट और Poco C81 का 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट पेश हुआ है।
Poco C81 में 6300 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक साथ निभाएगी और इस फोन से 23 घंटे तक यूट्यूब देख सकते हैं। इस फोन में बॉक्स के अंदर 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। स्मार्टफोन में 7.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। जबकि POCO C81x में 5200 mAh की बैटरी लगाई गई है लेकिन इसमें भी बॉक्स के अंदर 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा
Advertisement
Poco C81 और Poco C81x दोनों फोन में 3.5 एमएम जैक, डुअल सिम, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels