Oppo Pad Mini: ओप्पो के नए टैबलेट के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, जानिए सभी के बारे में
चीन कंपनी Oppo अपने नए टैबलेट Oppo Pad Mini को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि अब इस टैब के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स लीक हो गए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

चीन कंपनी Oppo अपने नए टैबलेट Oppo Pad Mini को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इस टैब को Oppo Find X9 Ultra और Find X9s Pro के साथ 21 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अब इस टैब के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स लीक हो गए हैं।
Oppo Pad Mini के फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नया Oppo Pad Mini को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। इस टैब में 12 GB की रैम मिल सकती है। रिपोर्ट अनुसार यह टैब 256 GB स्टोरेज और 512 GB स्टोरेज जैसे 2 अलग- अलग वेरिएंट में पेश हो सकता है।
इस टैब में पतले बेजेल्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 8.8 इंच की स्क्रीन पर LTPO OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इस टैबलेट में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इस टैब की मोटाई 5.39 एमएम और वजन 279 ग्राम हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो इस Oppo Pad Mini में 8000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। कंपानी इसके लिए 67 W या इससे भी ज्यादा की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है।
Advertisement
Oppo Pad Mini को कंपनी लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS 16 के साथ पेश कर सकती है।
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स
Oppo Find X9 Ultra फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स के बारे में जरूर पता चल गया है। इस फोन में Hasselblad का एडवांस कैमरा सेटअप लगाया जाएगा जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा होगा। इसके साथ ही 50 MP का 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ होगा। इस फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा होगा।
Advertisement
इसके अलावा Oppo Find X9 Ultra को IP68 या IP69 की रेटिंग मिल सकती है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हो सकता है।