अपडेटेड 12 March 2026 at 15:13 IST
Oppo K14x 5G अब आया एक और नए वेरिएंट में, कीमत में भी हुआ सस्ता, जानिए इसके बारे में
Oppo K14x 5G को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के 2 वेरिएंट में पेश किया था। लेकिन अब यह एक और वेरिएंट में आ गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Oppo K14x 5G को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के 2 वेरिएंट में पेश किया था। लेकिन अब यह एक और वेरिएंट में आ गया है।
अब कौन से वेरिएंट में आया
Oppo K14x 5G को अब कंपनी ने 4GB रेम + 64GB स्टोरेज जैसे एक और वेरिएंट में पेश किया है। इससे अब यह फोन 3 वेरिएंट में उपलब्ध हो गया है।
Oppo K14x 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo K14x 5G प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाज़ार में उपलब्ध हुआ है। नए वेरिएंट 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। तो वहीं फोन के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये अभी भी बरकरार है। स्मार्टफोन ओप्पो की आधिकारिक भारतीय साइट और फ्लिपकार्ट पर मौजूद है।
Oppo K14x 5G के फीचर्स
1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Advertisement
2 प्रोसेसर- Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।
3 स्टोरेज और मेमोरी- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।
Advertisement
4 कैमरा- कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।
5 बैटरी- ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।
6 ओएस - यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है
7 अन्य फीचर्स- इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है।
8 AI फीचर्स- इस फोन में AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot, AI Unblur जैसे कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 15:13 IST