Oppo ने लॉन्च किए 2 नए धुरंधर स्मार्टफोन, 200 MP कैमरा, 7050 mAh बैटरी जैसे कई शानदार फीचर्स की हैं भरमार, जानिए कीमत
Oppo ने भारत में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च कर दिए हैं। ओप्पो ने इस सीरीज के फोन में प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी जैसे सभी सेगमेंट में शानदार फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Oppo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप OPPO Find X9 सीरीज से भारत में 2 नए स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च कर दिए हैं। यह दोनों ओप्पो के वर्ष 2026 के फ्लैगशिप फोन हैं। ओप्पो ने इस सीरीज के फोन में प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी जैसे सभी सेगमेंट में शानदार फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स
Oppo Find X9 Ultra कंपनी का अल्ट्रा प्रीमियम फीचर्स वाला फोन है जिसमें 6.82 इंच की स्क्रीन पर QHD+ ProXDR AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है तो वहीं 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया है।
कैमरा की बात करें तो ओप्पो के Oppo Find X9 Ultra में Hasselblad का मास्टर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा (Sony LYT-901), 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा (Sony LYT-600) और 200 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
यह फोन 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ पेश हुआ है। इस फोन में 7,050 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर 5 साल का सॉफ्टवेयर और 6 वर्ष तक का सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Advertisement
Oppo Find X9s के फीचर्स
Oppo Find X9s में 6.59 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
चीन कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर लगाया है। यह फोन 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में भी Hasselblad का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा (Sony LYT 700), 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Advertisement
Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलता है।
Oppo Find X9 Ultra की कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9 Ultra Tundra Umber और Canyon Orange जैसे 2 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 1,69,999 रुपये है। फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और सेल 28 मई से शुरू होगी।
Oppo Find X9s की कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9s Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये और 12GB RAM + 512 GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये है। फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और सेल 28 मई से शुरू होगी।