OnePlus Nord CE6 की सेल बंपर ऑफर के साथ हुई शुरू, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता, जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite को कंपनी ने गुरुवार 7 मई को भारत में लॉन्च किया था। अब आज शुक्रवार 8 मई से OnePlus Nord CE6 की सेल भी भारत में शुरू हो गई है।

oneplus nord ce6
oneplus | Image: oneplus nord ce6

OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite को कंपनी ने गुरुवार 7 मई को भारत में लॉन्च किया था। अब आज शुक्रवार 8 मई से OnePlus Nord CE6 की सेल भी भारत में शुरू हो गई है। 

खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत फोन है। इसके साथ ही 8000 mAh की बड़ी बैटरी जैसे कुछ और भी अच्छे फीचर्स मौजूद हैं। पहली सेल में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कंपनी जबरदस्त ऑफर भी लेकर आई है, जिसे हम आपको बताने जा रहे हैं। 

OnePlus Nord CE6 कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

OnePlus Nord CE6 के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से एमेजोन और वनप्लस की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ वनप्लस के रिटेल स्टोर और सभी अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है।   

लेकिन अगर बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो वनप्लस की साइट पर चल रहा है, जहां से आप ऐक्सिस या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इससे आपको फोन का 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में पड़ जाएगा।

Advertisement

OnePlus Nord CE6 के फीचर्स 

OnePlus Nord CE6 Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक काफी मजबूत स्मार्टफोन है और गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करेगा। 

OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर 1.5 K रिजोल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

Advertisement

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध रहेगा। 

वनप्लस नॉर्ड सीइ6 में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का है जो OIS के सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 2 MP का दूसरा कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 2.5 दिन तक का बैकअप मिलेगा। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है।  

इसे भी पढ़ें- Flipkart सेल में मच गई लूट, 50000 रुपये की कीमत वाला Samsung का लेटेस्ट फोन अब मिल रहा 9000 से भी कम में, जानिए जबरदस्त ऑफर

 

 

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड