OnePlus Nord CE6 Lite की सेल भारत में हुई शुरू, इधर-उधर नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता
OnePlus Nord CE6 के बाद आज मंगलवार 12 मई से OnePlus Nord CE6 Lite की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी आकर्षित ऑफर भी लेकर आई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

OnePlus Nord CE6 Lite: वनप्लस ने पिछले दिनों अपने 2 नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च किए थे। इसके बाद OnePlus Nord CE6 की सेल भी शुरू हो गई थी। और अब आज मंगलवार 12 मई से OnePlus Nord CE6 Lite की भी सेल शुरू हो गई है। पहली सेल में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी आकर्षित ऑफर भी लेकर आई है। हम आपको OnePlus Nord CE6 Lite के सेल ऑफर के साथ कीमत और फीचर्स भी बताने जा रहे हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite ऑफर
OnePlus Nord CE6 Lite के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह फोन एमेजोन और वनप्लस की आधिकारिक भारतीय साइट पर आज 12 मई को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही यह फोन देश भर में मौजूद वनप्लस के रिटेल स्टोर और सभी अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी आज से उपलब्ध हो जाएगा।
बेस्ट ऑफर की बात करें तो पहली सेल के दौरान वनप्लस अपनी भारतीय आधिकारिक साइट पर जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। ग्राहक यहां से OnePlus Nord CE6 Lite को ऐक्सिस या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो उन्हें फोन पर पूरे 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही यहां ईएमआई के विकल्प भी मौजूद है।
OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Lite फोन Vivid Mint और Hyper Black जैसे 2 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन की बॉडी में भी मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं। इससे यह भी एक मजबूत स्मार्टफोन है जो गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा।
Advertisement
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में भी 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
लेकिन इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर लगाया के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए इस फोन में भी बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है।
Advertisement
यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा।
वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट में भी डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर 2 दिन का बैकअप मिलेगा। इस फोन में भी रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलेगा। यह फोन भी Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है।