OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite भारत में हुए लॉन्च, जानिए दोनों फोन के धमाकेदार फीचर्स और कीमत एक साथ
OnePlus Nord CE6 Series Launch: वनप्लस ने भारत में आज गुरुवार को अपनी नई Nord CE6 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite भारतीय बाजार में पेश किए हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read

OnePlus Nord CE6 Series Launch: वनप्लस ने भारत में आज गुरुवार को अपनी नई Nord CE6 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite भारतीय बाजार में पेश किए हैं। गौरतलब है कि वनप्लस ने 2 साल बाद अपनी Nord सीरीज के लाइट वेरिएंट (OnePlus Nord CE6 Lite) को लॉन्च किया है। वनप्लस ने इन दोनों फोन में मजबूती और बड़ी बैटरी के साथ गेमर्स को भी ध्यान में रखते हुए फीचर्स दिए हैं।
OnePlus Nord CE6 के फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक काफी मजबूत स्मार्टफोन है और गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करेगा।
OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर 1.5 K रिजोल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध रहेगा।
Advertisement
वनप्लस नॉर्ड सीइ6 में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का है जो OIS के सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 2 MP का दूसरा कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 2.5 दिन तक का बैकअप मिलेगा। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है।
Advertisement
OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Lite फोन Vivid Mint और Hyper Black जैसे 2 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन की बॉडी में भी मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं। इससे यह भी एक मजबूत स्मार्टफोन है जो गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा।
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में भी 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
लेकिन इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर लगाया के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए इस फोन में भी बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है।
यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगा।
वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट में भी डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर 2 दिन का बैकअप मिलेगा। इस फोन में भी रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलेगा। यह फोन भी Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ है।
OnePlus Nord CE6 की कीमत और उपलब्धता
OnePlus Nord CE6 के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। फोन की सेल 8 मई दोपहर 12 बजे से एमेजोन और वनप्लस की आधिकारिक भारतीय साइट पर शुरू होगी। इसके अलावा फोन देश भर में मौजूद वनप्लस के रिटेल स्टोर और सभी अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध रहेगा।
OnePlus Nord CE6 Lite की कीमत और उपलब्धता
OnePlus Nord CE6 Lite के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इस फोन की सेल 12 मई को दोपहर 12 बजे से एमेजोन और वनप्लस की आधिकारिक भारतीय साइट पर शुरू होगी। इसके अलावा फोन देश भर में मौजूद वनप्लस के रिटेल स्टोर और सभी अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels