OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, इस दिन होंगे भारत में पेश, अभी जानिए फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Series: चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में अपनी नई OnePlus Nord CE6 सीरीज के लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite को लॉन्च करेगी।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

OnePlus Nord CE6 Series: चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में अपनी नई OnePlus Nord CE6 सीरीज के लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही 2 साल बाद कंपनी अपने लाइट वेरिएंट को फिर बाजार में उतारेगी। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ OnePlus Nord CE6 के कुछ फीचर्स की भी घोषणा कर दी है।
OnePlus Nord CE6 लॉन्च डेट
भारत में OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite दोनों 7 मई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे।
OnePlus Nord CE6 के फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में लॉन्च होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया जाएगा। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है। OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर 1.5 K रिजोल्यूशन मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
फोन में होगी बड़ी बैटरी
इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगी होगी जिसके लिए 80 W की सुपर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 2.5 दिन तक का बैकअप मिलेगा। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
Advertisement
तगड़ा फोन होगा
इस फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक काफी मजबूत स्मार्टफोन होगा। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करेगा।
कैमरा कैसा होगा
कंपनी ने OnePlus Nord CE6 के कैमरा की जानकारी अभी नहीं दी है। लेकिन इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप के होने की उम्मीद है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है।