Vivo की धुलाई करने के लिए OnePlus ने बनाया नया प्लान, लॉन्च करेगा नई N Series, सस्ते स्मार्टफोन होंगे पेश !
OnePlus N Series: OnePlus अब अपनी एक और नई N सीरीज लॉन्च करने जा रही है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस सीरीज को लेकर जानकारी मिल रही थी। लेकिन अब वनप्लस ने इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

OnePlus N Series: अभी अपनी फ्लैगशिप सीरीज और Nord सीरीज से फोन लॉन्च करती आई है। लेकिन अब कंपनी अपनी एक और नई N सीरीज लॉन्च करने जा रही है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस सीरीज को लेकर जानकारी मिल रही थी। लेकिन अब वनप्लस ने इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी है।
X पर किया पोस्ट
वनप्लस ने अपने भारतीय आधिकारिक एक्स अकाउंट पर N Series को लॉन्च करने की घोषणा भी कर दी है। इससे यह साफ हो गया है कि कंपनी अपनी N सीरीज को भारत में भी लॉन्च करेगी। अपनी एक्स पोस्ट में वनप्लस ने 3 स्मार्टफोन से N सीरीज का लोगो बनाया हुआ है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि इस सीरीज में 3 फोन लॉन्च होंगे। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस सीरीज से 2 स्मार्टफोन या 1 स्मार्टफोन हो लॉन्च करें।
इस एक्स पोस्ट में अपलोड की गई फोटो में ग्रीन कलर के दो फोन हैं और ब्लैक कलर का एक फोन है। इन तीनों फोन से N बनाया गया है।
कीमत कितनी होगी
वनप्लस ने खुद तो फीचर्स और कीमत को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चल रहा है कि कंपनी इस सीरीज से पहली बार बजट फोन लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज के सभी फोन 20,000 रुपये की कीमत के नीचे ही रहेंगे। वनप्लस अपनी इस सीरीज से वीवो को टक्कर देने का काम करेगी।
Advertisement
N सीरीज कब लॉन्च होगी
OnePlus N Series की लॉन्च डेट का अभी तक कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन अपनी एक्स पोस्ट में कंपनी ने इतना बताया है कि इस सीरीज के फोन जल्द लॉन्च होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस जून के अंत तक या जुलाई की शुरुआत में अपनी N Series के फोन लॉन्च कर सकती है।
कहां मिलेंगे यह फोन
OnePlus की एक्स पोस्ट पर अपलोड की गई फोटो में Amazon स्पेशल भी लिखा हुआ है, जो यह बताता है कि इस फोन की सेल एमेजोन पर ही शुरू होगी।