अपडेटेड 14 March 2026 at 15:08 IST
OnePlus 15R हुआ बेहद सस्ता, फ्लिपकार्ट सेल में पहली बार मिल रहा बस इतनी कीमत में
OnePlus 15R फ्लिपकार्ट सेल में पहली बार अभी तक की सबसे सस्ती कीमत में मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

OnePlus 15R कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन सुपर से ऊपर ऑफर के साथ आ गया है। इस सेल में यह फोन पहली बार अभी तक की सबसे सस्ती कीमत में मिल रहा है।
OnePlus 15R ऑफर
OnePlus 15R के 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज और 12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट आते हैं। लॉन्च के समय इस फोन के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12+512GB की कीमत 52,999 रुपये थी। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में फोन के 256 GB वेरिएंट की कीमत घट कर 48,199 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर इस फोन पर 2410 रुपये का लाजवाब डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां ईएमआई ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन को इससे भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
OnePlus 15R के फीचर्स
यह फोन Charcoal Black, Mint Breeze के साथ Electric Violet कलर में आता है। स्मार्टफोन में 6.83 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1800 निट्स तक का पीक डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। OnePlus 15R फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन से 4K (120 FPS) पर भी वीडियो बनाने की सुविधा मिलती है।
बता दें कि फोन में 7400 mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की भी रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 15:08 IST