OnePlus 15 की कीमत में हुई भारी कटौती, इधर-उधर नहीं सिर्फ यहां मिल रहा धुरंधर ऑफर

OnePlus Community Sale 2026: चीनी कंपनी वनप्लस ने अपनी सभी स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर पेश कर दिए हैं। कंपनी OnePlus Community Sale 2026 के दौरान ग्राहकों को वनप्लस डिवाइस पर जबरदस्त डिस्काउंट प्रदान करेगी।

oneplus 15
OnePlus 15 is coming to global markets soon. | Image: OnePlus

OnePlus Community Sale 2026: चीनी कंपनी वनप्लस ने अपनी सभी स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर पेश कर दिए हैं। कंपनी OnePlus Community Sale 2026 के दौरान ग्राहकों को वनप्लस डिवाइस पर जबरदस्त डिस्काउंट प्रदान करेगी। यह सेल 4 से 10 जून तक वनप्लस की भारतीय आधिकारिक साइट और एमेजोन पर चलेगी। हम आपको इस सेल में OnePlus 15 पर मिलने वाले धमाकेदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।   

OnePlus 15 ऑफर 

वनप्लस कम्युनिटी सेल में OnePlus 15 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 77,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 85,999 रुपये हो गई है। कीमत घटने के साथ ही यहां बैंक ऑफर भी उपलब्ध है।

ग्राहक OnePlus 15 को IDFC फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदकर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इन सबसे ग्राहकों को महंगा फ्लैगशिप OnePlus 15 फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।  

OnePlus 15 के फीचर्स

डिस्प्ले– OnePlus 15 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Advertisement

डिजाइन –  यह फोन Infinite Black, Ultra Violet और Sand Storm जैसे 3 कलर्स में उपलब्ध है। 

रैम और स्टोरेज– इस फोन के 2 वेरिएंट आते हैं जिनमें 12 जीबी रैम, 256 स्टोरेज और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल हैं।

Advertisement

कैमरा- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का ही तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP वाला Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी- वनप्लस के इस फोन में 7300 mAh वाली सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी लगी है। इस फोन में 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

ओएस- फोन लेटेस्ट Android 16 आधारित Oxygen OS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन पर ओएस और अपडेट भी देगी। 

इसे भी पढ़ें- जबरदस्त फीचर्स और शानदार रंगों के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Pro+

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड