Flipkart Sale में Motorola के इस तगड़े स्मार्टफोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, अब मिल रहा बस इतनी कीमत में

Moto G86 Power 5G को फ्लिपकार्ट सेल में बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया है जिससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।

Moto G86 Power
Moto G86 Power 5G | Image: Kritarth Sardana

Moto G86 Power 5G कंपनी का एक शानदार मजबूत फोन है जो दिखने में भी सुंदर है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। सेटअप में 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी मिलता है।अब फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन को बंपर ऑफर के साथ पेश कर दिया है जिससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।     

Moto G86 Power 5G ऑफर 

Moto G86 Power 5G के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 17,999 रुपये है। आप इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक से खरीदते हैं तो आपको 1375 रुपये का लाजवाब डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 12,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। 

Moto G86 Power 5G के फीचर्स 

Moto G86 Power 5G Golden Cypress, Cosmic Sky और Spellbound जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 16 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (16 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि Moto G86 Power 5G काफी मजबूत फोन है और गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी ने फोन में 6720 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर सुपर एचडी pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। सेटअप में 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर्स है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। यह फोन भारत में मौजूद 5जी के सभी बैंड को सपोर्ट करता है। फोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- OnePlus 13 पर आया बंपर ऑफर, Amazon Sale में मिल रहा बेहद सस्ती कीमत में

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड