मोटोरोला का बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाला फोन अब हुआ सस्ता, यहां मिल रहा बेस्ट ऑफर

Moto G67 Power 5G फोन को अब फ्लिपकार्ट से अच्छी खासी छूट के साथ खरीद सकते हैं क्यूंकि इस फोन पर बढ़िया ऑफर पेश हो गया है।

moto g67 power
moto g67 power | Image: motorola

Moto G67 Power 5G फोन में 7000 mah की जंबो बैटरी के साथ 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है। लेकिन इस फोन को अब फ्लिपकार्ट से अच्छी खासी छूट के साथ खरीद सकते हैं क्यूंकि इस फोन पर बढ़िया ऑफर पेश हो गया है।  

Moto G67 Power 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर अब Moto G67 Power 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये है। इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप फोन पर 950 रुपये का डिस्काउंट ले सकेंगे। 

इसके अलावा यहां 13,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Moto G67 Power 5G के फीचर्स 

यह फोन Cilantro Green, Parachute Beige और Blue Curacao जैसे 3 कलर्स में आता है। मोटोरोला का यह फोन 13 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड (13 MIL-STD-810H) से पास हुआ है जो बताता है कि यह मजबूत फोन है और गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2  प्रोसेसर लगाया गया है।

Advertisement

इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1050 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। Moto G67 Power 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 600 मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा। बैक कैमरा के सेटअप में 2 इन 1 फ्लिकर सेंसर भी लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में फ्रंट कैमरा 32 MP का दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7000 mAh की सिलिकॉन बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 30W का टर्बो चार्जर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है। फोन में मैजिक इरेजर के साथ फोटो अनब्लर जैसे एआई फीचर्स मिलते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bose की जबरदस्त साउन्ड के साथ लॉन्च हुए Moto Buds 2 Plus की सेल शुरु

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड